Brahmin community protests against abusing Pandit Dhirendra Shastri in Sagar बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और विख्यात कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर मध्यप्रदेश में एक बार फिर बवाल खड़ा हो गया है। प्रदेश के सागर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के प्रति अपशब्दों के प्रयोग और गाली गलौज से लोग गुस्सा उठे हैं। एक युवक ने मोबाइल पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ ही ब्राह्मणों को लेकर भी अशोभनीय बातें कहीं। अपशब्द और गाली गलौज से गुस्साए ब्राह्मण समाज ने ऐसा करनेवाले युवक पर केस दर्ज करने की मांग की है।