
उल्लास: साक्षरता की परीक्षा में भीलवाड़ा ने गाड़े झंडे, लक्ष्य से अधिक परीक्षार्थी पहुंचे केंद्र
भीलवाड़ा जिले में अक्षर ज्ञान की अलख जगाने के लिए रविवार को उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत महाकुंभ का आयोजन किया गया। जिलेभर में आयोजित बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता असेसमेंट टेस्ट में उत्साह का ऐसा माहौल दिखा कि परीक्षा देने वालों की संख्या आवंटित लक्ष्य को भी पार कर गई। जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 42,559 लर्नर्स परीक्षा में शामिल हुए, जबकि लक्ष्य 42,500 का था। जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी मुकेश गुप्ता ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों में रविवार सुबह से ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। शाम 5 बजे तक चली इस परीक्षा में उन लोगों ने भाग लिया।
साक्षरता की इस परीक्षा में महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। आंकड़ों की मानें तो साक्षर होने की होड़ में जिले की आधी आबादी बहुत आगे रही। जिले के 14 ब्लॉक में 28,015 महिलाओं ने तथा 14,544 पुरुष ने परीक्षाएं दी है। जिले के 14 ब्लॉकों में हुई परीक्षा में बड़े ब्लॉकों ने अपना दबदबा बनाए रखा। जहाजपुर और शाहपुरा में सबसे ज्यादा 5000-5000 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। वहीं सुवाणा ब्लॉक में भी 4559 लर्नर्स परीक्षा देने पहुंचे।
प्रशासन ने जिले के लिए 42,500 का लक्ष्य तय किया था, लेकिन पंजीयन और परीक्षा में उपस्थिति उम्मीद से बेहतर रही। कुल 42,584 लोगों ने पंजीयन कराया था। इनमें से लगभग सभी परीक्षा देने पहुंचे। यह भीलवाड़ा के लिए साक्षरता के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
Published on:
16 Mar 2026 10:09 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
