समाचार

Ladli Behena Yojana – एमपी की लाड़ली बहनों के लिए मांगी बड़ी सौगात, पूर्व सीएम ने सरकार से की यह मांग

Ladli Behena Yojana - एमपी की लाड़ली बहनों के लिए बड़ी सौगात मांगी गई है। प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती इसके लिए आगे आई हैं।

less than 1 minute read
Oct 22, 2025
Ladli Behena Yojana (image-source-patrika.com)

Ladli Behena Yojana - एमपी की लाड़ली बहनों के लिए बड़ी सौगात मांगी गई है। प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती इसके लिए आगे आई हैं। उन्होंने राज्य की लाड़ली बहनों को गाय देने की मांग की। पूर्व सीएम उमा भारती ने राजधानी भोपाल में बाकायदा पत्रकार वार्ता बुलाकर यह बात उठाई। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है। इसके लिए राज्य सरकार को सभी पात्र महिलाओं, युवतियों को 2-2 गाय देनी चाहिए। बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने लोकसभा चुनाव लड़ने की मंशा भी जताई। यह भी कहा कि इस संबंध में पार्टी का हर निर्णय शिरोधार्य होगा।

पूर्व सीएम उमा भारती ने पत्रकारों के समक्ष बड़ा ऐलान करते हुए 2029 का चुनाव झांसी से ही लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि लडूंगी तो झांसी से ही और पार्टी कहेगी तो मना नहीं करूंगी।

पूर्व सीएम उमा भारती ने गोपाष्टमी पर 29 अक्टूबर को गौ संवर्धन अभियान का शुभारंभ करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह अभियान डेढ़ साल तक चलेगा। इससे किसानों को जोड़ा जाएगा।

लाड़ली बहनों को 2-2 गाय

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लाड़ली बहनों को 2-2 गाय दी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मेरी प्रदेश के पशुपालन मंत्री से आज ही बात हुई है।इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। वे 1500 रुपए लेने की बजाए सरकार को उल्टा देने की स्थिति में आ जाएंगी।

वन नेशन वन इलेक्शन की वकालत

उमा भारती ने वन नेशन वन इलेक्शन की वकालत करते हुए कहा कि ऐसा जल्द होना चाहिए। इसमें 45 दिन में लोकसभा से लेकर स्थानीय चुनाव तक हो जाएं।

Updated on:
22 Oct 2025 06:30 pm
Published on:
22 Oct 2025 05:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर