समाचार

Guru Ki Dhatu: सोना इन लोगों का चमकाता है भाग्य, करियर से पारिवारिक जीवन तक में आती है खुशहाली

Guru Ki Dhatu: ज्योतिष में सोना धातु का विशेष महत्व है। ये व्यक्ति को खूबसूरत तो बनाता ही है, ज्योतिष में भी इसका खास महत्व है। मान्यता है पांच राशि के लोग सोना पहनें तो इनका भाग्य चमक सकता है। इससे करियर में तरक्की होती है और पारिवारिक जीवन खुशहाल बनता है। आइये जानते हैं वो कौन सी राशियां हैं जिनके लिए सोना भाग्यशाली है ....

2 min read
Jun 13, 2024
गुरु की धातु सोना

ज्योतिष शास्त्र में सोना

ज्योतिष शास्त्र में सोने का संबंध गुरु ग्रह से माना जाता है। मान्यता है कि सोना पहनने से कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है, जिससे जीवन में सफलता की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। साथ ही सोने की अंगूठी पहनने से वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली आती है। कई प्रकार के ग्रह दोष दूर होता है।

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के लोगों के लिए सोना शुभ धातु है। इस राशि के लोग सोना पहनते हैं तो उनमें साहस बढ़ता है, जिससे आप जीवन में चुनौतियों का सामना कर पाने में सफल होते हैं। सोना पहनने से मेष राशि के लोगों को कर्ज से छुटकारा मिल सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए सोना बेहद भाग्यशाली होता है। सोना पहनने से सिंह राशि वालों का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ता है। इससे आपके सभी काम सफल हो सकते हैं और जीवन में तरक्की मिल सकती है। सोना आपके पारिवारिक जीवन को भी खुशहाल बनाता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए भी सोना शुभ धातु मानी जाती है। कन्या राशि के स्वामी बुध होते हैं। सोना पहनने से कन्या राशि के लोगों की इच्छाएं पूरी होती हैं और इन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए भी सोना शुभ है। तुला राशि के स्वामी शुक्र होते हैं। सोने की अंगूठी पहनने से तुला राशि वाले लोगों को भी सफलता और समृद्धि मिलती है। हालांकि इससे पहले ज्योतिषीय सुझाव लें, यह आपके पारिवारिक जीवन को भी खुशहाल बना सकता है। इससे आपको जीवन में संतुलन और शांति आ सकती है।

धनु राशि

धनु राशि के व्यक्तियों के लिए भी सोना बेहद शुभ है। धनु राशि के स्वामी गुरु ग्रह होते हैं। सोना पहनने से गुरु मजबूत होता हैं। इससे आपके जीवन में सफलता, समृद्धि और खुशियां आएंगी। सोने की अंगूठी पहनने से धनु राशि के लोगों को जीवन में हर तरह की खुशहाली मिलती है।

Updated on:
13 Jun 2024 01:52 pm
Published on:
13 Jun 2024 01:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर