ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि वालों के लिए रोहिणी नक्षत्र में गुरु का नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ होने वाला है। इसके प्रभाव से मेष राशि के लोगों को खूब धन लाभ होगा। इस समय आप नया घर, वाहन आदि खरीद सकते हैं। इस समय धन प्राप्ति के कई अवसर मिलेंगे। गुरु के रोहिणी नक्षत्र में जाने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही आप निरोगी बनेंगे। इस समय आपके गुप्त शत्रु सामने आ सकते हैं। साथ ही आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार और नौकरी में आपका समय अच्छा रहेगा।