समाचार

ईरानी विदेश मंत्री अराघची फिर पहुंचे इस्लामाबाद, पाकिस्तानी सेना प्रमुख से मुलाकात की, क्या खिचड़ी पक रही है?

ओमान दौरे के बाद ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची (Irani Foreign Minister Seyyed Abbas Araghchi) रविवार को फिर से पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे हैं। अराघची के इस्लामाबाद पहुंचने से नई चर्चा शुरू हो गई है।

2 min read
Apr 27, 2026
अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात की (File Photo- IANS)

अमेरिका- ईरान के बीच भले ही अस्थायी तौर पर युद्ध विराम (Ceasefire) लागू हो, लेकिन बातचीत शुरू होने में गतिरोध बरकरार है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची (Irani Foreign Minister Seyyed Abbas Araghchi) रविवार को फिर से पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे हैं। पाकिस्तान जाने से पहले अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक (Oman Sultan Haitham bin Tariq) से मुलाकात की। इस्लामाबाद में ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात की है।

ये भी पढ़ें

इजरायल का दक्षिणी लेबनान पर ताबड़तोड़ हमला, लोगों को तुरंत जगह खाली करने की चेतावनी, किसे बनाया निशाना?

आसिम मुनीर से मिले अराघची

ओमान से लौटकर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची दोबारा इस्लामाबाद पहुंचे हैं। यहां उन्होंने पाकिस्तानी सेना प्रमुख सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात की है। आसिम मुनीर और अराघची की मुलाकात के बाद कयासों की चर्चा तेज हो गई है। ईरानी मीडिया के अनुसार, अराघची पाकिस्तान के बाद मास्को रवाना हो जाएंगे। ईरानी मीडिया ने सीजफायर के विषय पर पाकिस्तान के जरिए अमेरिका से होने वाली किसी भी प्रकार की चर्चा को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

ईरान का अमेरिका को दो टूक जवाब

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से फोन पर हुई बातचीत में अमेरिका को सीधा जवाब दिया है। पेजेश्कियन ने कहा कि युद्ध विराम पर वार्ता के लिए अमरीका को पहले समुद्री नाकाबंदी हटानी होगी। ईरान युद्ध विराम वार्ता पर अमरीका से सीधी बातचीत करने को तैयार नहीं है।

डोनाल्ड ट्रंप बोले- तेहरान को बात करनी है तो फोन करे

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरानी विदेश मंत्री अराघची के पाकिस्तान दौरे के बाद प्रतिक्रिया दी थी। ट्रंप ने कहा कि अगर तेहरान को बात करनी है तो वह उन्हें फोन कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम अपने लोगों को उनसे मिलने के लिए 18 घंटे का सफर नहीं करा सकते हैं। ट्रंप ने दोहराया कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते हैं।

ओमान के सुल्तान से मिले अराघची

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची (Irani Foreign Minister Seyyed Abbas Araghchi) ने पाकिस्तान जाने से पहले रविवार को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक (Oman Sultan Haitham bin Tariq) से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान अराघची ने द्विपक्षीय संबंधों, होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) विवाद, क्षेत्रीय संकट और मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को सुलझाने के लिए चल किए जा रहे कूटनीतिक प्रयासों पर चर्चा हुई।

ईरान के 'प्रेस टीवी' की रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में अराघची ने सुल्तान को पश्चिम एशिया (West Asia) में हाल ही में हुए घटनाक्रम के बारे में ईरान का नजरिया बताया। अराघची ने खासकर इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमलों के बाद की स्थिति पर ईरान का पक्ष रखा। सैयद अब्बास अराघची ने बैठक के दौरान क्षेत्रीय तनाव को खत्म करके शांति और स्थिरता बढ़ाने के लिए ओमान के संवाद और मध्यस्थता के प्रयासों की सराहना की। बता दें कि ईरानी विदेश मंत्री शुक्रवार को भी पाकिस्तान पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अमेरिका से सीधी बातचीत करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।

होर्मुज स्ट्रेट में कैसे हैं हालात?

ईरान-अमेरिका के बीच अस्थायी तौर पर सीजफायर लागू है। सीजफायर के बीच होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका की ओर से समुद्री नाकाबंदी जारी है। समुद्री क्षेत्र में अब तक 37 जहाजों का रास्ता बदला जा चुका है। दूसरी ओर ईरान ने चेतावनी दी है कि उकसावे की स्थिति में अमेरिकी ठिकानों पर सबसे बड़ा मिसाइल हमला करेगा।

ये भी पढ़ें

अब दुश्मनों की खैर नहीं! भारतीय सेना को मिली मजबूती, DRDO ने पेश किए नेक्स्ट-जनरेशन आर्मर्ड व्हीकल्स
Also Read
View All