समाचार

जसप्रीत बुमराह ने मैदान में कदम रखते ही बना डाला रिकॉर्ड, मुंबई इंडियंस के लिए बने चौथे ऐसे खिलाड़ी!

Jasprit Bumrah 150 Matches For MI Record: जसप्रीत बुमराह ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस के लिए अपने 150 टी20 मैच पूरे कर लिए हैं। जानें बुमराह के करियर के आंकड़े और MI के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट।

2 min read
Apr 04, 2026
जसप्रीत बुमराह (Photo - IANS)

Delhi Capitals vs Mumbai Indians, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज डबल हेडर खेला जा रहा है। पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा यह मैच तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए बेहद खास है। इस मैच में जैसे ही बुमराह ने मैदान पर कदम रखा, वे मुंबई इंडियंस के लिए 150 टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। 32 साल के बुमराह यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। दिलचस्प बात यह है कि बुमराह ने आज से ठीक 13 साल पहले आज ही के दिन 4 अप्रैल 2013 को मुंबई इंडियंस के लिए अपना डेब्यू किया था।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस के खेमे से आई बड़ी खबर, बेंगलुरु के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस पहुंचे जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

जसप्रीत बुमराह अब उन दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने मुंबई की जर्सी में 150 से ज्यादा मैच खेले हैं:

रोहित शर्मा: 238* मैच (सबसे ज्यादा)
कीरोन पोलार्ड: 211 मैच
हरभजन सिंह: 158 मैच
जसप्रीत बुमराह: 150* मैच

बुमराह का MI के लिए शानदार रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस के लिए अब तक कुल 186 विकेट झटके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वह मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, वहीं ओवरऑल टी20 में वह सिर्फ एक मात्र गेंदबाज़ से पीछे है जो है दिग्गज लसिथ मलिंगा, जिन्होंने 195 विकेट टी20 में अपने नाम किए है।

फॉर्मेटमैचविकेटबेस्ट स्पेल
IPL (इंडियन प्रीमियर लीग)1471835/10
CLT20 (चैंपियंस लीग)332/26
कुल1501865/10

विराट कोहली के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

आईपीएल में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए अब तक 283 मैच, जिसमें से 268 मैच आईपीएल में और 15 मैच चैंपियंस लीग में खेले है।

मुंबई इंडियंस के सबसे सफल गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह सिर्फ एक गेंदबाज नहीं, बल्कि मुंबई इंडियंस की जान हैं। 2013 में एक युवा खिलाड़ी के तौर पर शुरू हुआ उनका यह सफर आज 150 मैचों के पड़ाव पर पहुंच गया है। फैंस को उम्मीद है कि वह जल्द ही मलिंगा के 195 विकेटों का रिकॉर्ड तोड़कर मुंबई के सबसे सफल गेंदबाज बनेंगे।

Also Read
View All

अगली खबर