समाचार

कुशवाहा मौर्य क्षत्रिय समाज के वार्षिकोत्सव में विवाह व शिक्षा पर जोर

कुशवाहा मौर्य क्षत्रिय समाज के वार्षिकोत्सव में अतिथियों ने सामूहिक विवाह व शिक्षा पर जोर दिया।
less than 1 minute read
Annual function
कुशवाहा मौर्य क्षत्रिय समाज के वार्षिकोत्सव में उपस्थित लोग।

वटवा स्थित अहिल्याबाई होलकर पार्टी प्लॉट में आयोजित कुशवाहा मौर्य क्षत्रिय समाज ट्रस्ट के वार्षिकोत्सव में सामूहिक विवाह और शिक्षा पर जोर दिया गया। समारोह की शुरुआत राष्ट्र गीत से की गई। बाद में वर्ष 2025 में समाज के दिवंगत लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। संस्था के शहर अध्यक्ष नवल किशोर कुशवाहा, ज़ोन -1 के अध्यक्ष विनोद मौर्य, ज़ोन 2 के अध्यक्ष चंद्रगुप्त मौर्य व अन्य पदाधिकारियों ने मेहमानों का स्वागत किया।

विवाह की बढ़ती समस्या पर जीवन साथी परिचय समिति के अध्यक्ष देवीप्रसाद मौर्य ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि विवाह की समस्या दूर करने के लिए समय पर विवाह करें और प्रांतवाद से बचें। मुंबई से आए कवि सूर्यजीत मौर्य की कविताओं को खूब सराहा गया। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।समारोह का संचालन मनोज कुशवाहा व अनिता कुशवाहा ने सफलतापूर्वक किया। आयोजन में समाज की एकता, शिक्षा और विवाह संबंधी मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया गया।

संस्था के संस्थापक मनोज मौर्य के अनुसार समारोह के मुख्य अतिथि बापूनगर के विधायक दिनेश सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक हिम्मत सिंह पटेल, वटवा के पार्षद सुशील सिंह राजपूत एवं गाजियाबाद के जीएसटी विभाग के एडिशनल कमिश्नर कमलेश कुमार रहे। उन्होंने समाज को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया।

Updated on:
05 Jan 2026 09:21 pm
Published on:
05 Jan 2026 09:21 pm