समाचार

12 जोड़ों के साथ कल होगा भांबी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

भव्य बानौला शोभायात्रा के साथ होंगे वैवाहिक संस्कार नवदंपतियों को दिए जाएंगे विशेष उपहार और गृहस्थ जीवन की सामग्री

less than 1 minute read
Feb 07, 2026
भव्य बानौला शोभायात्रा के साथ होंगे वैवाहिक संस्कार

उज्जैन. बाबा महाकाल और आराध्य देव श्री बाबा रामदेवजी की कृपा से भांबी समाज द्वारा सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करते हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जाटा भांबी समाज द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में 12 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। यह भव्य आयोजन 7 फरवरी को आयोजित किया जाएगा, जिसमें शहर के विभिन्न मार्गों से होकर भव्य बानौला शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा गढ़कालिका माता मंदिर के सामने स्थित मां अन्नपूर्णा पैलेस पहुंचेगी, जहां विवाह समारोह संपन्न होगा। आयोजन का उद्देश्य समाज में फिजूलखर्ची को रोकना और सामूहिक विवाह को बढ़ावा देना है।

ये भी पढ़ें

भविष्य की दिशा दिखाने वाली भाषा है संस्कृत

शोभायात्रा और वैवाहिक संस्कार होंगे आकर्षण का केंद्र

सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष राधेश्याम जौहर ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे श्री बाबा रामदेवजी मंदिर, भेलूनाला से होगी। यहां से सभी वर-वधुओं की भव्य बानौला शोभायात्रा डीजे, घोड़ी और बग्गी के साथ निकाली जाएगी। विवाह समारोह में सभी जोड़े पवित्र अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लेंगे। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक समाजजनों से इस आयोजन में भाग लेने और सामूहिक विवाह की परंपरा को आगे बढ़ाने की अपील की है।

नवदंपतियों को मिलेंगे विशेष उपहार

सम्मेलन समिति द्वारा नवदंपतियों के गृहस्थ जीवन की सुखद शुरुआत के लिए विशेष उपहार प्रदान किए जाएंगे। वधू पक्ष को सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, लहंगा-चुन्नी, 21 बर्तन, गोदरेज अलमारी, दीवान और श्रृंगार पेटी दी जाएगी। वहीं वर पक्ष को चांदी की अंगूठी, कोट-पेंट और साफा प्रदान किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष मनोज लोहिया, कोषाध्यक्ष प्रीतम निंबेल, सचिव भगवतीप्रसाद कड़ेला सहित कई पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समिति ने इच्छुक दानदाताओं से सहयोग की भी अपील की है।

ये भी पढ़ें

‘वापसी’ ने झकझोर दी संवेदनाएं: सरहद की जंग और अमन की पुकार की मार्मिक दास्तां

Published on:
07 Feb 2026 01:19 am
Also Read
View All

अगली खबर