महिदपुर रोड. समीप स्थित क्षेत्र के प्रसिद्ध पंपापुरी महामाया ब्राह्मण खेड़ा पेटलावद मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में गुरुवार को भागवत आचार्य पंडित गुरु ने अपनी ओजस्वी वाणी से श्रद्धालुओं को गौ सेवा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में गौ माता की सेवा अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को गौ माता […]
महिदपुर रोड. समीप स्थित क्षेत्र के प्रसिद्ध पंपापुरी महामाया ब्राह्मण खेड़ा पेटलावद मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में गुरुवार को भागवत आचार्य पंडित गुरु ने अपनी ओजस्वी वाणी से श्रद्धालुओं को गौ सेवा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में गौ माता की सेवा अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को गौ माता की रक्षा एवं सेवा का संकल्प लेना चाहिए तथा प्रतिदिन सुबह-शाम रोटी और चारा खिलाकर पुण्य अर्जित करना चाहिए।आचार्य ने कहा कि भागवत कथा का सार केवल सात दिन तक श्रवण करना ही नहीं, बल्कि उसके उपदेशों का नियमित रूप से पालन करना ही सच्ची ईश्वर भक्ति है। कथा श्रवण हेतु क्षेत्र के सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे और भक्तिमय वातावरण में कथा का रसपान किया।
कथा विश्राम के पश्चात क्षेत्र के समाजसेवी युवा जीतू बन्ना काना खेड़ी एकलासपुर मित्र मंडल ने अपने साथियों सहित कथावाचक पंडित गुरु का आशीर्वाद लेकर सम्मान किया। इस अवसर पर गौ सेवा के लिए ₹21,000 की नगद राशि आचार्य के माध्यम से समिति को भेंट की गई। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने आरती कर धर्म लाभ अर्जित किया।
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर भाजपा नगर मंडल ने दी पुष्पांजलि
बड़नगर. महान स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा स्थानीय आजाद चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। नगर मंडल अध्यक्ष नवीन राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन संस्मरणों और देश की आजादी के लिए उनके अप्रतिम बलिदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नव-मनोनीत प्रदेश महामंत्री गणपत डाबी का माला एवं पगड़ी पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। उपस्थित जनसमूह ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री श्याम शर्मा, नपा अध्यक्ष अभय टोंग्या, नपा उपाध्यक्ष अनिता वर्मा, अमित जोशी, गुलशन खटोड़, लता शर्मा, कलावती ठाकुर, अंकित पाटोदी, रामप्रसाद राठौर, राजेश परमार, बहादुर बादशाह, राहुल शर्मा, रवि हिंडोलिया, आदित्य राणावत, अक्षय भाटी, शुभम चौहान, आशुतोष शर्मा, मनोज चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्षदगण, जिला व मंडल पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, सक्रिय सदस्य और बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। संचालन मंडल महामंत्री अंकित त्रिवेदी ने किया एवं आभार मंडल उपाध्यक्ष अंकित दवे ने व्यक्त किया।