समाचार

CG Crime: राखी बांधने आई मां बेटी की संदिग्ध हालत में मौत, घर में मिला शव

CG Crime: रक्षाबंधन मनाने के बाद रिश्तेदार अपने घर चले गए। रात में बिंदा और उषा आपस में बातचीत कर रहे थे। उसी समय शीतल तालाब की ओर चला गया।

less than 1 minute read
Aug 11, 2025
मां बेटी की संदिग्ध हालत में मौत (Photo Patrika)

CG Crime: खरोरा इलाके में राखी बांधने आई बेटी सहित उनकी मां की संदिग्ध मौत हो गई। दोनों के शव घर में मिले हैं। खरोरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का दावा है कि दोनों महिलाओं के शरीर में कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक ग्राम पचरी में सतनामीपारा महंत चौक निवासी 55 वर्षीया बिंदा बाई चतुर्वेदी अपने 34 साल के बेटे शीतल चतुर्वेदी के साथ रहती थी। रक्षाबंधन में बिंदा की बेटी उषा मनहरे (40) भी अपने मायके आई थी। दिन में रक्षाबंधन मनाने के बाद रिश्तेदार अपने घर चले गए। रात में बिंदा और उषा आपस में बातचीत कर रहे थे।

उसी समय शीतल तालाब की ओर चला गया। रात करीब 8.30 बजे वह घर लौटा, तो उसकी मां बिंदा बरामदे में बेसुध पड़ी थी। कमरे में उसकी बहन उषा भी बेसुध थी। उसने डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने बताया कि दोनों की मौत हो चुकी है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

जहर देकर हत्या की आशंका

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पीएम के लिए भेजा। पुलिस का दावा है कि मां-बेटी के शरीर में चोट के निशान नहीं मिले हैं। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। दूसरी ओर आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या की गई है। दोनों को कोई जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
11 Aug 2025 11:12 am
Published on:
11 Aug 2025 11:11 am
Also Read
View All
‘सच में प्यार करते हो तो कलेक्टर के….’, प्रेमिका की अजीब शर्त, दहलीज पर बेहोश हुआ भूखा-प्यासा प्रेमी

यदि इस अनूठे मैंग्रोव साम्राज्य को बचाना है, तो भारत और बांग्लादेश को मिलकर संयुक्त रूप से और अधिक कड़े जमीनी कदम उठाने होंगे, अन्यथा ग्लोबल वार्मिंग की लहरें इस सुंदर कुदरती करिश्मे को इतिहास के पन्नों में समेट देंगी। प्रोफेसर गोपाल मुखोपाध्याय, पर्यावरण विशेषज्ञ

झालावाड़: हिस्ट्रीशीटर बल्लू गुर्जर को पैदल ले जाकर कराई घटनास्थल की तस्दीक, अवैध संपत्तियों पर चल चुका बुलडोजर

Public Holiday: छत्तीसगढ़ में बकरीद अवकाश को लेकर नया आदेश जारी, 28 मई को मिलेगी सार्वजनिक छुट्टी

‘बहस होती थी, ऑई वांट चाइल्ड…’, पुलिस पूछताछ में मुंह लटकाये रहा समर्थ, कबूला सच !