समाचार

सेवानिवृत्ति पर मोटलानी का हुआ सम्मान

Feb 13, 2026
Feature image

सारंगपुर. सारंगपुर की सहायक शिक्षक जाहिदा मोटलानी सहित अन्य की सेवानिवृत्ति पर सम्मान किया गया। विदाई समारोह में पेंशनरों को साइबर फ्रॉड से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताते हुए आर्थिक नुकसान से सतर्क रहने की अपील की। जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय कर्मचारी अधिकारी में सारंगपुर सहायक शिक्षक जाहिदा मोटलानी एवं सहायक शिक्षक बाबूलाल वर्मा को माला, शाल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह एवं पीपीओ का वितरण कर उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर वीरेंद्रसिंह दांगी, डिप्टी कलेक्टर ज्योति राजोरे, जिला पेंशन अधिकारी संदीप दुबे आदि मौजूद थे।

बस स्टैंड की सड़क जर्जर, स्वीकृति के बाद भी नवीनीकरण नहीं

- गड्डो के बीच आडी-तिरछी खडीं बसों से लगा जाम, शहरवासी हुए परेशान

सारंगपुर. सारंगपुर बस स्टैंड पर वर्ष 2018 में नवीन डामरीकृत सड़क का निर्माण किया गया था, अब सड़क पुरी तरह से जर्जर है। निर्माण के लिए राशि स्वीकृत होने एवं भूमिपूजन होने के बाद भी स?क निर्माण नहीं हो रहा है, जिससें लोगों को दिक्कते आ रही है। स?क पर बड़े-बड़े गड्डे होने से दुर्घटना का डर रहता है और उड़ती धुल आमजन के लिए परेशानी का सबब बन रही है। स्थानीय व्यापारी संघ अध्यक्ष प्रकाश परमार, सदस्य किशोर पुष्पद, सजन सोनी आदि ने बताया कि स?क का भूमिपूजन होने के बाद भी नपा के द्वारा स?क का निर्माण नहीं किया गया है।यात्रियों को हो रही दिक्कतेंबस स्टैंड में आडी-तिरछी बसें खडी होने से जाम लगता रहता है। बसों की वजह से रोजाना जाम लग जाता है। बस स्टैंड से राजीव गांधी चौराहे तक वाहनों कि लंबी कतार लगी नजर आती है। बसों को सड़क पर खडा करने और बैक करते समय जाम की स्थिति बन जाती है।बोले जिम्मेदारपरिषद के पुराने प्रस्ताव को संबोधित कर दिया है। नवीन प्रस्ताव अनुसार स्वीकृति के बाद बस स्टैंड पर सुव्यवस्थित सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

ज्योति सुनहरे, सीएमओ, नपा, सांरगपुर

Updated on:
13 Feb 2026 08:40 pm
Published on:
13 Feb 2026 08:40 pm