समाचार

MP Excise Constable Vacancy 2025: एक्साइज कांस्टेबल के लिए शुरू होने जा रही है आवेदन प्रक्रिया, जानिए परीक्षा तारीख सहित अन्य जानकारी

MP Excise Constable Bharti: उम्मीदवारों का चयन चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और...

2 min read
Jan 05, 2025
MP Excise Constable Vacancy 2025

MP Excise Constable Vacancy 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन परीक्षा मंडल (MPESB) ने Excise Constable Bharti के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2025 से आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर शुरू हो जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक और जरुरी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 1 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही आवेदन फॉर्म में किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधारने का विकल्प 15 फरवरी से 8 मार्च 2025 तक दिया जाएगा।

MP Excise Constable Bharti: इस तारीख से होगी परीक्षा


एक्साइज कांस्टेबल परीक्षा तारीखों की बात करें तो MP Excise Constable Exam नोटिफिकेशन के मुताबिक 5 जुलाई 2025 से आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 7 बजे से 8 बजे तक होगा। प्रश्नपत्र हल करने का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रहेगा। वहीं दूसरी पाली रिपोर्टिंग का समय दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे तक रहेगा, और परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है। MP Excise Constable Bharti 2025

MP Excise Constable Bharti 2025: ये होनी चाहिए योग्यता


मध्य प्रदेश एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 12वीं पास होना जरुरी है। इसके साथ ही शारीरिक योग्यता के लिए भी कुछ मापदंड तय किए गए हैं। जिसके अनुसार पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 167.5 सेमी होनी चाहिए। उसके अलावा छाती 81 सेमी 5 सेमी और फुलाव के साथ 86 सेमी होनी चाहिए। महिला अभ्यर्थियों की बात करें तो ऊंचाई 152.5 सेमी होनी चाहिए।

MP Excise Constable Vacancy 2025: ऐसे होगा चयन


उम्मीदवारों का चयन चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र 33 वर्ष तय की गई है। उम्र सीमा में आरक्षित वर्गों को जरुरी छूट दी जाएगी।

Also Read
View All

अगली खबर