समाचार

सलमान-रश्मिका ही नहीं 2025 में बड़े पर्दे पर नजर आएंगी ये नई जोड़ियां

इस साल बड़े पर्दे पर कुछ नई जोड़ियां देखने को मिलेंगी। कौन सी जोड़ी दर्शकों को पसंद आएगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

3 min read
Jan 07, 2025
2025 Hit Jodi Bollywood

बॉलीवुड में हिट जोड़ी की बात हो और उसमें अमिताभ बच्चन-रेखा, शाहरुख खान-काजोल, धर्मेंद्र-हेमा मालिनी, रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण का नाम न आए ऐसा कभी नहीं हो सकता। ये वहीं जोड़ियाँ हैं, जिन्होंने पर्दे पर जादू बिखेरा है और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। लेकिन इस साल बड़े पर्दे पर कुछ नई जोड़ियां देखने को मिलने वाली हैं, चलिए उनके बारे में जानते हैं।

शाहिद कपूर-पूजा हेगड़े

Shahid Kapoor-Pooja Hegde

शाहिद कपूर की आगामी फिल्म 'देवा' में उनके साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े नजर आएंगी। एक्शन फिल्म के निर्माता-निर्देशक रोशन एंड्रयूज हैं। फिल्म में पवैल गुलाटी भी हैं। फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स ने किया है। 'देवा' 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सलमान खान-रश्मिका मंदाना

Salman Khan-Rashmika Mandanna

बॉलीवुड के ‘दबंग’ अभिनेता सलमान खान ‘सिकंदर’ के साथ इस साल बॉक्स ऑफिस पर कब्जा करने को तैयार हैं। खास बात है कि ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार ‘सिकंदर’ में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में तैयार फिल्म का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने किया है। सुनील शेट्टी और शरमन जोशी भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे।

जुनैद खान-खुशी कपूर

Junaid Khan-Khushi Kapoor

जुनैद खान और खुशी कपूर की जोड़ी की बात करें तो बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ रिलीज को तैयार है। रोमांटिक-ड्रामा में जुनैद के साथ खुशी कपूर नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन एडवेट चंदन ने किया है, जो 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है।

अमान देवगन-राशा थडानी

Aman Devgan-Rasha Thadani

नई जोड़ियों की बात करें तो इस बार अजय देवगन के भतीजे अमान देवगन और रवीना टंडन की लाडली राशा थडानी भी डेब्यू को तैयार हैं। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'आजाद' 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में अजय देवगन और डायना पेंटी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा-जान्हवी कपूर

Siddharth Malhotra-Janhvi Kapoor

सिनेमा के जरिए सामने आ रही नई जोड़ियों की लिस्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर का भी नाम शामिल है। फ्रेश जोड़ी ‘परम सुंदरी’ में साथ नजर आएगी। तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

Also Read
View All

अगली खबर