समाचार

फाग उत्सव में झलकी परंपरा और संस्कृति की रंगत

श्री सहस्त्र ओदीच्य ब्राह्मण समाज ट्रस्ट, छोटा सराफा उज्जैन महिला मंडल का आयोजन फूलों की होली, फाग गीत और सामूहिक नृत्य से गूंजा उत्सव समाज और परंपराओं से जुड़ने का दिया संदेश

less than 1 minute read
Mar 06, 2026
श्री सहस्त्र ओदीच्य ब्राह्मण समाज ट्रस्ट, छोटा सराफा उज्जैन महिला मंडल का आयोजन

उज्जैन. श्री सहस्त्र ओदीच्य ब्राह्मण समाज ट्रस्ट, छोटा सराफा उज्जैन के महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने एकत्रित होकर भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने फूलों की होली खेलते हुए ढोलक की थाप पर पारंपरिक फाग गीत गाए और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर उत्सव की खुशियां साझा कीं।

ये भी पढ़ें

दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आज़ाद ही रहे हैं, आज़ाद ही रहेंगे

लोकगीतों और भजनों से बना आनंदमय माहौल

महिला मंडल की श्रीमती हेमलता मेहता ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक मंच पर जोड़ना और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से परिचित कराना है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया और लोकगीतों तथा भजनों की मधुर प्रस्तुति दी। ढोलक की थाप और पारंपरिक फाग गीतों ने पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया। उपस्थित वरिष्ठ महिलाओं ने युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों से जुड़े रहने का संदेश भी दिया।

समाज की मातृशक्ति की रही सक्रिय भागीदारी

फाग उत्सव में समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर चंद्रिका ज्ञानी, सविता मेहता, रागिनी जोशी, सीमा वशिष्ठ, शारदा मेहता, हेमलता पांडे, अर्चना मेहता, सुप्रिया शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, ममता शर्मा, किरण मेहता, लता व्यास, कुसुम शर्मा, प्रीति उपाध्याय, निशा मेहता, जमुना मेहता, हेमलता मेहता, प्रज्ञा मेहता, लीला मेहता, आशा मेहता, रेखा व्यास, पूजा मेहता, बृजलता मेहता, रानी भार्गव, अर्चना ज्ञानी, चंद शर्मा, अनीता शर्मा, हेमलता व्यास, हंस शर्मा, सुजाता व्यास, वर्षा शर्मा, कल्पना शर्मा, रजनी रावल, विजय लक्ष्मी, गायत्री शर्मा, साधना मेहता, अनुराधा पाठक, संतोष रावल, सोनिया रावल सहित समाज की अनेक मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।

Published on:
06 Mar 2026 06:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर