समाचार

पुजारियों को भी मिले खाद, फसल बीमा और प्राकृतिक आपदा मुआवजे का लाभ – महंत सालेगरामदास

बड़नगर. अखिल भारतीय धर्म समाज पुजारी इकाई मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश अध्यक्ष महंत सालेगरामदास बैरागी के नेतृत्व में बड़नगर तहसील में एसडीएम धीरेन्द्र पाराशर को विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से शासन-संधारित मंदिरों के पुजारियों को आ रही कृषि संबंधी समस्याओं के निराकरण की मांग की गई है।ज्ञापन में मुख्य […]

less than 1 minute read
Feb 27, 2026

बड़नगर. अखिल भारतीय धर्म समाज पुजारी इकाई मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश अध्यक्ष महंत सालेगरामदास बैरागी के नेतृत्व में बड़नगर तहसील में एसडीएम धीरेन्द्र पाराशर को विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से शासन-संधारित मंदिरों के पुजारियों को आ रही कृषि संबंधी समस्याओं के निराकरण की मांग की गई है।ज्ञापन में मुख्य रूप से आगामी गेहूं पंजीयन की प्रक्रिया को सुगम बनाने की मांग की गई। प्रदेश अध्यक्ष महंत सालेग्रामदास ने कहा कि जिस प्रकार अन्य किसानों को फार्मर आईडी के माध्यम से खाद प्राप्त हो रहा है, उसी प्रकार पुजारी किसानों के लिए भी फॉर्मर आईडी बनाई जाए ताकि उन्हें खाद की उपलब्धता में कोई परेशानी न हो। जनकल्याणकारी योजनाओं और मुआवजे की मांग साथ ही पुजारी किसानों को सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से मिले।, शासन-संधारित मंदिरों की कृषि भूमि पर होने वाली फसलों का बीमा सुनिश्चित किया जाए। प्राकृतिक आपदा या किन्हीं कारणों से फसल नुकसान होने पर पुजारियों को भी उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पुजारी वर्ग उपस्थित रहा। उक्त जानकारी अखिल भारतीय धर्म समाज पुजारी इकाई मध्यप्रदेश के जिला अध्यक्ष नितिन शर्मा द्वारा प्रदान की गई।

Published on:
27 Feb 2026 09:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर