Best Summer Drinks for Home: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए अगर आप कोई टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक बनाने की सोच रहे हैं, तो राजस्थान और हरियाणा की फेमस जौ की राबड़ी बना सकते हैं। आइए स्टेप-बाय-स्टेप जानते हैं इसे बनाने का सही तरीका।
Barley Rabri Recipe: गर्मियों के आते ही खाने का मन कम करने लगता है और कुछ ठंडा-ठंडा, टेस्टी और हेल्दी पीने का मन करता है। ऐसे में अगर आपका भी मन ऐसा कुछ कर रहा है, तो हमारा आज का यह लेख आपके काम आ सकता है। आज के इस लेख में हम राजस्थान और हरियाणा की बेहद ही टेस्टी और हेल्दी, साथ ही फेमस एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे पीने से न सिर्फ आपको गर्मी से राहत मिलेगी बल्कि सेहत भी अच्छी रहेगी। आइए स्टेप-बाय-स्टेप जानते हैं कि जौ की राबड़ी कैसे बनाई जाती है।
सबसे पहले जौ को अच्छे से फटककर साफ कर लें ताकि कंकड़-पत्थर निकल जाएं। इसके बाद इसे पानी में अच्छे से धो लें। फिर जौ को पानी में भिगोकर करीब दो घंटे के लिए छोड़ दें ताकि वह अंदर तक नरम हो जाए।
जब जौ अच्छे से भीग जाए, तो उसे किसी कपड़े पर फैलाकर सुखा लें। ध्यान रखें जौ को एकदम कड़क नहीं सुखाना है, बस उसकी नमी थोड़ी कम करनी है ताकि कूटते वक्त छिलका आसानी से निकल सके। अगर आप इसे ज्यादा सुखा देंगे तो यह ज्यादा कड़क हो गया, जिससे राबड़ी अच्छी नहीं बनेगी।
जौ को हल्का सुखाने के बाद ओखली में डालकर अच्छे से मूसल से कूटें। लेकिन अगर गलती से जौ ज्यादा सूख गया है और कूटने पर छिलका नहीं निकल रहा, तो घबराएं नहीं। इसमें थोड़ा सा पानी छिड़कें और फिर मूसल से कूटना शुरू करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे जौ का छिलका उतरने लगेगा।
जब जौ अच्छे से कुट जाए, तो उसे वापस फटक लें जिससे जो छिलका उतरा है, वह अलग हो जाए। अब आपके पास साफ और कुटा हुआ जौ तैयार है। इसे चक्की से दरदरा पीस लें।
पिसे हुए जौ को छलनी से छानकर दरदरे जौ को अलग कर लें और बारीक पिसे जौ को अलग कर लें। अब दरदरे पिसे जौ को गरम पानी में डालें और साथ में नमक डालकर अच्छे से पकाएं।
जब जौ पक जाए, तब बारीक पिसे हुए जौ को लस्सी या छाछ में अच्छे से मिलाकर इस मिश्रण को पकते हुए जौ में डाल दें। इसे दोबारा अच्छे से पकाने के बाद ठंडा कर लें। अब जब भी पीने का मन करे, इसमें अपनी जरूरत के अनुसार लस्सी या छाछ मिलाएं और सर्व करें।