समाचार

शीतल नागर के बीएसएफ में चयन से सारंगपुर गौरवांवित

सारंगपुर. स्थानीय महालक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की पूर्व छात्रा एवं ग्राम हराना निवासी शीतल नगर का सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में चयन होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड गई। शीतल नागर के कन्या स्कूल से 12 वी तक कि शिक्षा प्राप्त की उसके बाद कि तैयार इंदौर से की विद्यालय […]

2 min read
Feb 13, 2026

सारंगपुर. स्थानीय महालक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की पूर्व छात्रा एवं ग्राम हराना निवासी शीतल नगर का सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में चयन होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड गई। शीतल नागर के कन्या स्कूल से 12 वी तक कि शिक्षा प्राप्त की उसके बाद कि तैयार इंदौर से की विद्यालय परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर छात्रा का सम्मान किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शीतल की इस उपलब्धि को क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। ग्रामीण अंचल की साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले बल बीएसएफ तक पहुंचना किसी सपने के सच होने जैसा है। शीतल नगर की यह सफलता वर्षों की मेहनत, आत्मविश्वास और संघर्ष का परिणाम है। सीमित संसाधनों के बावजूद शीतल ने पढाई के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस पर भी विशेष ध्यान दिया। सुबह-सुबह अभ्यास, नियमित दौड, अनुशासित दिनचर्या और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उसे इस मुकाम तक पहुंचाया। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शीतल को माला पहनाकर बधाई दी।

शिक्षकों ने कहा कि शीतल ने यह साबित कर दिया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। शीतल नगर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार के सहयोग और विद्यालय के शिक्षकों को दिया। उसने कहा कि मेरे शिक्षक हमेशा मुझे आगे बढने के लिए प्रेरित करते रहे। कई बार कठिनाइयां आईं, लेकिन हार मानने के बजाय मैंने मेहनत जारी रखी। बीएसएफ में चयन मेरे लिए गर्व का क्षण है और मैं पूरी निष्ठा से देश सेवा करूँगी। विद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं को शीतल के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि बेटियों को अवसर और सही मार्गदर्शन मिले तो वे परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर सकती हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य दिनेश गुप्ता, शिक्षिका दीपाली सक्सेना, अनिता तिवारी, दीपक सोलंकी, दिपीका बंसल, गोकुल नागर, संजय नागर, मेगा कुरविल, ज्योति परमार, संजय नागर सहित अन्य उपस्थित लोगों ने शीतल को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Published on:
13 Feb 2026 08:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर