सीकर

सीकर में सांड के हमले में दो की मौत, युवक के सीने में आर-पार हुआ सींग, एएनएम को उठाकर पटका

सीकर जिले में एक दिन में सांड के हमले में एक युवक और एक महिला की मौत हो गई। सांड ने मोटरसाइकिल सवार युवक पर ऐसे हमला किया कि सींग उसकी छाती के आरपार हो गया। दोनों मृतकों का श्री कल्याण हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए।

2 min read
May 31, 2026
फोटो पत्रिका नेटवर्क

Sikar Bull Attack : सीकर। सीकर जिले में एक दिन में सांड के हमले में एक युवक और एक महिला की मौत हो गई। सांड ने मोटरसाइकिल सवार युवक पर ऐसे हमला किया कि सींग उसकी छाती के आर-पार हो गया। दोनों मृतकों का श्री कल्याण हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए। सीकर शहर में इससे पहले भी सांड के हमले में कई लोगों की जान जा चुकी है। दोनों के परिजनों ने पुलिस थानों में मृग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सांड के हमले में दो जनों की मौत के बाद लोगों में काफी आक्रोश नजर आया।

ये भी पढ़ें

Bundi Bull Attack: सड़क पर भिड़े सांड, कांग्रेस नेता को उठाकर फेंका; बाइक सवार दो लोग घायल

युवक के सीने से आर-पार हुआ सींग

रानोली थाना पुलिस के अनुसार मुकेश कुमार बलाई उर्फ मोगा पुत्र नानूराम निवासी बाणियों की ढाणी, रानोली शनिवार रात करीब 8.30 बजे मोटरसाइकिल से जा रहा था। इस दौरान रानोली व रेलवे स्टेशन के बीच में सड़क पर दो सांड लड़ रहे थे।

सांड ने मुकेश के बीच में आने पर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। सांड ने मुकेश के सीने में सींग घुसा दिया, जो उसकी छाती के आर-पार हो गया। घायल मुकेश को श्री कल्याण हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। चचेरे भाई महावीर प्रसाद ने बताया कि मुकेश के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह मजदूरी कर परिवार चलाता था।

आठ माह के अबोध से मां का साया उठा

मधु जांगिड़ पत्नी अमित जांगिड़ निवासी दीपपुरा चारणान किसी काम से नेछवा कस्बे में गई थी। वहां से वह अपने पीहर झाझड़ गई थीं। बस स्टैंड पर उतरने के बाद मधु अपनी चचेरी बहन के साथ घर की तरफ जा रही थी। घर से करीब 500 मीटर पहले सांडशाला के पास बाहर घूम रहे सांड ने एएनएम को उठाकर पटक दिया। इसमें मधु गंभीर घायल हो गई।

घटना के बाद मधु को इलाज के लिए पहले नेछवा और फिर श्री कल्याण हॉस्पिटल सीकर ले जाया गया। सीकर में डॉक्टर ने मधु को मृत घोषित कर दिया। उनके एक आठ माह का बच्चा है। मधु गुमानपुरा के उप-स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत थीं। पति अमित जांगिड़ विदेश में नौकरी करते हैं।

कई बार हो चुके हादसे

गौरतलब है कि पिछली सरकार के समय हर ग्राम पंचायत में नंदीशाला खोलने की योजना बनी थी, लेकिन योजन अभी तक कागजों से बाहर नहीं आई है। इस वजह से आए दिन सांड लोगों को निशाना बना रहे है।

ये भी पढ़ें

सीकर में आवारा पशुओं का आतंक, सांड ने छात्र को बाइक से पटका फिर सींग से चीर दिया सीना, टूटी पसलियां-लगी गंभीर चोट
Published on:
31 May 2026 07:37 pm
Also Read
View All