नोएडा

बड़ी खबर: बदल जाएगी यूपी के इसे जिले की रंगत, होने जा रहा 246 करोड़ का इनवेस्टमेंट

यूपी के इस जिले मे उद्यमी 246 करोड़ रुपये का इनवेस्ट करने जा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2018, 4:59 PM IST
246 crore invest in sambhal

संभल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 और 22 फरवरी को लखनऊ में इन्वेस्टर्स समिट बुलाई है। इसका मकसद है पूरे प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल बनाकर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाना। इस समिट में यूपी ही नहीं ब्लकि पूरे देश के छोटे-बड़े उद्यमी भी शामिल होंगे। योगी आदित्यनाथ का का मकसद है पूरे प्रदेश में अधिक से अधिक पूंजी निवेश करा कर सभी जिलों का विकास किया जाए। इसी कड़ी में यूपी के संभल जिले में उद्यमी 246 करोड़ का इनवेस्ट करने जा रहे हैं। इस पहल से संभल की पूरी रंगत ही बदल जाएगी।

देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=WvwdwNjV9wQ

MoU पर हुआ हस्ताक्षर

मुख्यमंत्री की पहल पर विभिन्न जनपदों जिलाधिकारियों ने भी प्रयास किए। संभल जिले में जिलाधिकारी ने उद्यमियों से सीधा संवाद किया। उन्हें आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इसके बाद उद्यमियों ने जिले में 246 करोड़ रुपये निवेश का मन बनाया है। निवेश के प्रस्तावों (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार निजी निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए माहौल बना रही है। जिलाधिकारियों और जिला उद्योग केद्रों को भी इस संबंध में सक्रिय किया गया है। संभल जनपद मैंथा, आलू और दुग्ध उत्पादन में काफी आगे है। इसलिए, कृषि आधारित उद्योगों के लिए यहां पर संभावनाएं बरकरार हैं। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने संभल तथा दूसरे शहरों के बड़े उद्यमियों को इस तथ्य से अवगत कराया। इसके बाद उद्यमियों ने 246 करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव पर सहमति जारी कर दी है। इस संबंध में एमओयू पर हस्ताक्षर हो गए हैं। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र मुरादाबाद के उपायुक्त ने लखनऊ स्थित उद्योग बंधु के अधिशासी निदेशक को निवेश संबंधी प्रस्ताव प्रेषित कर दिए हैं। हालांकि, यूपी के हर जिले में असली इनवेस्ट के रास्ते इन्वेस्टर्स समिट से खुलेंगे। कयास लगाया जा रहा है कि इस समिट से कई इनवेस्टर यूपी के अलग-अलग जिलों में काफी इनवेस्ट कर सकते हैं।

देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=AdV0741vpPU&t=1s

देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=NqPkXT-8lU4&t=1s

Updated on:
7 Feb 2018, 4:59 PM IST
Published on: