
नोएडा। मीन राशि के जातकों में करुणा की भावना होती है, स्वयं बढ़कर भले ही सहायता न करे, लेकिन पुकारे जाने पर पूरी तरह सहायता के लिए तत्पर हो उठते हैं। ये दार्शनिक होते हैं, रोमांटिक जीवन जीते हैं, साहस के साथ स्पष्ट बोलने वाले और विचारशील होते हैं। अपनी सज्जनता के कारण जिंदगी में सफलताओं के कई मौके गंवा बैठते हैं।
लेकिन मीन राशि के लोगों की कैसी है ग्रह दशा, कैसा रहेगा 21 अगस्त 2018 का दिन, घर, दफ्तर ऑफिस में कैसा बितेगा समय। दोस्तों और परिवार के बीच कैसे बैठाए सामंजस्य, आज निवेश करने में लाभ मिलेगा या हानी, शुभ समाचार के क्या हैं संयोग, नौकरी, धन लाभ परिवार, मित्रों के साथ कैसा रहेगा आपका व्यवहार, छात्रों के लिए कैसा है आज का दिन, क्या कहते हैं आपके सितारे। किस राशि के जातकों को आज मिल रहा है लाभ। जानिए 21 अगस्त 2018 के मीन राशिफल के स्पेशल अंक में।
21 अगस्त 2018 आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा-
मीन राशि वालों के लिए भी यह सप्ताह बेहतर है। पारिवारिक माहौल में आज सुधार होगा। खुशी महसूस करेंगे। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। परिवार के सदस्यों के साथ अगर धार्मिक स्थल पर जाएंगे तो इसे पारिवारिक माहौल में काफी बदलाव होने की उम्मीद है। मीन राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक लाभ के योग भी बन रहे हैं, लेकिन आपको भी थोड़ा अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा पुरानी बीमारी धीरे-धीरे नया रूप ले सकती हैं, इसलिए सजग रहें। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जिसे आप अच्छा महसूस करेंगे।
21 अगस्त 2018 मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-
मीन राशि के जातकों के लिए आज का लाल रंग शुभ है। भाग्योदय के लिए सूर्य देव को जल अर्पित करें। इससे शरीर में बन रहे विकार भी दूर होंगे। गाय को गुण खिलाएं।