Aaj ka Rashifal 28 August 2018, Vrishabha rashi aaj ka rashifal, Arise, मेष राशि, Taurus, व्रषभ राशि, Gemini, मिथुन राशि, Cancer, कर्क राशि, Leo, सिंह राशि, Virgo, कन्या राशि, Libra, तुला राशि, Scorpio, वृश्चिक राशि, Sagittarius, धनु राशि, Capricornus, मकर राशि, Aquarius,कुंभ राशि, Pisces, मीन राशि
नोएडा।वृषभ राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन, दफ्तर या ऑफिस में कैसा बितेगा आज का पूरा दिन, आज क्या अच्छा होगा वृषभ राशि वालों के साथ, किन मामलों में आपको रहना है संभल कर, लव लाइफ, करियर, बिजनेस, नौकरी के लिए कैसा है 28 अगस्त 2018 का दिन। क्या करें आज और क्या न करें। कैसा रहेगा आज स्वास्थ्य, क्या कहते हैं आपके सितारे। वृषभ राशि के लिए आज का उपाय, शुभ रंग आदि सवालों का उत्तर जानिए आज के 28 अगस्त 2018 के वृषभ राशि फल के स्पेशल अंक में।
28 अगस्त 2018 आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा-
वृषभ राशि के लोग आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताएं। आज किसी भी प्रकार के नए कार्य का प्रारंभ न करें। आज वृषभ राशि के लोगों के लोगों को धैर्य से काम लेना है। किसी भी काम में अड़चने आएंगी। लेकिन अपना ध्यान भटकने नहीं दें। आज ऑफिस में आलस का भाव रहेगा। लेकिन काम करने में पीछे नहीं हटे। आज आप का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खान-पान में विशेष ध्यान रखना हितकर है। वृषभ राशि वालों की लव लाइफ के लिए आज का दिन काफ अच्छा है। आज आप कहीं बाहर जाने का प्लान कर सकते हैं। साथ वक्त गुजारें रिश्ता और मजबूत होगा। व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे लोगों के लिए हिदायत है अभी कुछ दिन कुछ भी नया नहीं करें। थोड़ा रूक कर सोच विचार कर निवेश करें।
28 अगस्त 2018 वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-
वृषभ राशि वाले लोग आज अपने स्वभाव को नरम रखें। कोई गुस्सा भी कर रहा है तो आप शांति से काम लें। खाने में अंकुरित चना और मूंग खाएं। रात को खाना खाने के बाद गुड़ खाकर दूध पिएं या पानी पी लें स्वास्थ्य संबंधी रोग दूर करने में मददगार साबित होगा।