नोएडा

Aaj Ka Vrishabha Rashifal 30 August 2018: जानें आज का दिन व्रषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

Aaj ka Rashifal 30 August 2018 in Hindi: आज का व्रषभ राशिफल, Today Pisces Horoscope, Choose your rashi from the list below to view dainik rashifal for Arise, मेष, Taurus, व्रषभ, Gemini,मिथुन, Cancer, कर्क, Leo, सिंह, Virgo, कन्या, Libra, तुला, Scorpio, वृश्चिक, Sagittarius,धनु, Capricornus, मकर, Aquarius, कुंभ, Pisces, मीन

2 min read
Aug 30, 2018
आज का वृषभ राशिफल, 30अगस्त 2018: जानें आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

नोएडा। वृषभ राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन, दफ्तर या ऑफिस में कैसा बितेगा आज का पूरा दिन, आज क्या अच्छा होगा वृषभ राशि वालों के साथ, किन मामलों में आपको रहना है संभल कर, लव लाइफ, करियर, बिजनेस, नौकरी के लिए कैसा है 30 अगस्त 2018 का दिन। क्या करें आज और क्या न करें। कैसा रहेगा आज स्वास्थ्य, क्या कहते हैं आपके सितारे। वृषभ राशि के लिए आज का उपाय, शुभ रंग आदि सवालों का उत्तर जानिए आज के 30 अगस्त 2018 के वृषभ राशि फल के स्पेशल अंक में।

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Mesh Rashifal 30 August 2018: जानें आज का दिन मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

30 अगस्त 2018 आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा-

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी है। सामान्य से थोड़ा बेहतर है। आज आपके पुराने कार्य आपके काम आने वाले हैं और सीनियर आज आपसे खुश रहेंगे। अगर आप राजनीति में हैं तो आज आपके कार्यों में विस्तार हो सकता है। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो बॉस आपके कार्यों से खुश दिखाई देंगे और अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार में भी आज बढ़ोतरी के योग बने हुए हैं। इस सब के बावजूद आज अचानक खर्च की आशंकाएं भी आपके लिए दिखाई दे रही हैं। इसलिए आज खर्च संभलकर कीजिएगा। अनावश्यक वस्तुओं को खरीदने से आज बचना है। आज आपकी कोई जरूरी वस्तु या दस्तावेज खाे सकते हैं, इसलिए ध्यान रखिएगा और यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी आपको आज बरतने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: आज का मेष राशिफल, 30अगस्त 2018: जानें आज का दिन मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

आज पार्टनर के साथ कैसा रहेगा 30 अगस्त 2018 का दिन-

वृषभ राशि वालों की लव लाइफ बिल्कुल सहीं चल रही है। आप पार्टनर के साथ सामंजस्य बनाए रहें। एक दूसरे पर विश्वास ही आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। जीवनसाथी के साथ आज शिव पार्वती की पूजा करें।

30 अगस्त 2018 वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-

वृषभ राशि के जातक का आज किसी पेड़ को पानी देना उत्तम रहेगा। इससे आपके भाग्य उदय होगा। सूर्यास्त से पहले माता के मंदिर में पूजा करें और गरीबों में कोई एक अन्न बांटे।

Updated on:
30 Aug 2018 12:04 pm
Published on:
30 Aug 2018 10:02 am
Also Read
View All