नोएडा

नोएडा पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की रैली में महिला का हंगामा, लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनसभा को संबोधित किया। वहीं इसके लिए दूर-दूर से लोग यहां पहुंचे। वहीं इस दौरान केजरीवाल कि जनसभा में एक महिला का हंगामा।
2 min read
Sep 08, 2018
woman
नोएडा पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की रैली में महिला का हंगामा, लगाए गंभीर आरोप

नोएडा। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में बीते 28 अगस्त को सहारनपुर से शुरू हुई जन अधिकार रैली का समापन्न नोएडा में हुआ। यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनसभा को संबोधित किया। वहीं इसके लिए दूर-दूर से लोग यहां पहुंचे। वहीं इस दौरान केजरीवाल कि जनसभा में एक महिला का हंगामा। महिला ने खुद को पार्टी का ही कार्यकर्ता बताते हुए आप नेता संजय सिंह पर आरोप लगाए। महिला का आरोप है कि उन्होंने संजय सिंह ने सभा से जाने के लिए कहा है।

महिला का कहना है कि दिल्ली सरकार बड़े पैमाने पर आज पेड़ लगा रही है। ऐसे में महिला कुछ पौधे लेकर आई थी। ये पौधे उसने संजय सिंह को देकर उन्हे बांटने के लिए कहा। आरोप है कि संजय ने वहां से भगा दिया। जिसके बाद महिला ने वहां पर जमकर हंगामा काटा। जिसके बाद कुछ कार्यकर्ताओं ने महिला को बीजेपी का बताया। वहीं महिला पुलिसकर्मियों ने उसे शांत कराया।

रैली में पहुंचा आप का ‘गजनी’

आगरा से आए सुनहरी लाल ने शरीर पर नारे लिख रखे है। उनका कहना है कि यह इसलिए लिखे गए हैं ताकि चुनाव में होने वाली जुमलों की बारिश में लोग वोट डालते वक्त इन बातों को न भूल जाए। सुनहरी लाल ने गजनी स्टाइल में अपने पूरे शरीर पर जगह-जगह कालाधन, जीएसटी, नोटबंदी, पेट्रोल-डीजल आदि लिख रखा है। जिससे वे और अन्य लोग जब 2019 चुनाव वोट करने जाये तो सत्तारूढ के उछाले जुमलो के इन्हे न भूल जाए।

सुनहरी लाल कहते हैं कि शर्ट महंगाई खा गई और अब पैंट भी लुटने वाली है। ये हाल हो गया है कि भाजपा सरकार वादा कर के आई थी कि अच्छे दिन आएंगे और काला धन खत्म होगा। इसके साथ ही वादा किया गया था कि धारा 370 हटेगी पर क्या हुआ।

Published on:
08 Sept 2018 07:49 pm