नोएडा

अगर यह पार्टी महागठबधंन में हो गई शामिल तो बढ़ेंगी पीएम मोदी की मुश्किलें, पहले भी बिगाड़ चुकी है बीजेपी का खेल

2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी करनी शुरू कर दी है
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2018, 5:31 AM IST
loksabha
jjjjj

नोएडा. 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने बिगुल फूंक दिया है। चुनाव को करीब देखते हुए सभी पार्टियां तैयारी में जुट गई है। एक तरफ जहां तमाम दल महागठबधंन करने में जुटी है। वहीं दिल्ली में दो बार बीजेपी और कांग्रेस को पटखनी देने वाली आम आदमी पार्टी अब यूपी में भी संभावना तलाश रही है। दिल्ली मेंं आम आदमी पार्टी ने दो बार परचम लहराया। पहली बार में कांग्रेस से गठबधंन कर दिल्ली में सरकार बनाई तो दूसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ। यहां तक की पंचाब और गोवा में बीजेपी को आम आदमी पार्टी ने नुकसान पहुंचाया था।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली, पंजाब, गोवा आदि राज्यों में चुनावी मैदान में कूद चुकी है। वहीं लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी में पार्टी ने तैयारी करनी शुरू कर दी है। पूर्वी यूपी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता 25 जून से लेकर 8 जुलाई तक पैदल जन जागरुकता यात्रा निकाल चुकी है। वहीं पश्चिमी यूपी में 28 अगस्त से 8 सितंबर तक पैदल यात्रा आम आदमी पार्टी निकालने जा रही है। आम आदमी पार्टी की यूपी कार्यकारिणी सदस्य सविता शर्मा ने बताया कि यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी का जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले बार हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने विकास का वादा किया था। लेकिन सरकार खरी नहीं उतरी है। उन्होंने बताया कि बीजेपी सरकार से लोग ठगा सा महसूस कर रहे है।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नुक्कड़ नाटक के जरिए बीजेपी की पोल खोली जाएगी। उन्होंने बताया कि बीजेपी ने केंद्र और राज्यों में सत्ता संभालने केे बाद में किसान और मजदूरों के लिए कुछ नहीं किया है। शिक्षा के क्षेत्र में बीजेपी खुरी नहीं उतर सकी है। शिक्षकों के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने किसान, मजदूरोंं के लिए कई योजना संचालित की है। कर्मचारियों के लिए पेंशन और दिल्ली में सफाई कर्मचारियों के अकाउंट में पैसे देने का बिल पास कराया है। वहीं स्कूल और मोहल्ला क्लिीनक और अस्पातालों में सुधार कराया है। उल्होंने बताया कि यूपी में इसी तर्ज पर विकास किया जाएगा। उन्होंंने बताया कि यूपी में पैदल मार्च के दौरान राज्यसभा सांसद संजय सिंह शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी में अरविंद केजरीवाल सीट हासिल करते है तो बीजेपी की मुश्किलें खड़ी हो सकती है। दअसल में दिल्ली में कांग्रेस से समर्थन हासिल कर आम आदमी पार्टी सरकार बना चुकी है। वहीं तेजस्वी यादव और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से भी अरविंद केजरीवाल मिल चुके है।

पहली भी पार्टी कर चुकी है बीजेपी का नुकसान

आम आदमी पार्टी पहले भी बीजेपी का खेल बिगाड़ चुकी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी दिसबंर 2013 में पहली बार आई। कांग्रेस से गठबधंन करने के बाद में दिल्ली में पहली बार विधानसभा पहुंची। जनलोकपाल के मसले में कांग्रेस गठबधंन टूटने के बाद में फरवरी 2015 में प्रचंड बहुमत के साथ मेंं दिल्ली में सरकार बनाई थी। दोनों ही बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बने। फिलहाल दिल्ली के मुख्यमंत्री है।

Updated on:
10 Aug 2018, 5:31 AM IST
Published on: