नोएडा

BIG BREAKING: दिवाली के धुएं ने युवकों की इस तरह ले ली जान, जानकर कांप जाएगी रूह

दिवाली की रात पटाखे जलाए जाने के बाद दिल्ली-एनसीआर को स्मॉग ने अपनी जद में ले लिया है। वहीं इसके चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Nov 2018, 1:26 PM IST
demo
दिवाली के धुएं ने युवकों की इस तरह ले ली जान, जानकर कांप जाएगी रूह

नोएडा। दिवाली की रात पटाखे जलाए जाने के बाद दिल्ली-एनसीआर को स्मॉग ने अपनी जद में ले लिया है। वहीं इसके चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक तरफ लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

इसके चलते ही नोएडा में एक सड़क हादसा हो गया जिसमें दो लोगों को मौत हो गई। ये हादसा दलित प्रेरणा स्थल के पास हुआ है और बताया जा रहा है कि स्मॉग के चलते हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, देर रात प्रताप और राहुल नामक युवक अपनी स्कूटी से दिल्ली से नोएडा आ रहे थे। इस दौरान उनकी तेज रफ्तार स्कूटी पेड़ से जा टकराई। जिसमें दोनों की मौत हो गई। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 20 पुलिस का कहना है कि मृतक राहुल (18) दिल्ली के ललिता पार्क का रहने वाला था, वहीं, प्रताप (19) नोएडा सेक्टर आठ में परिवार के साथ रहता था। इन दोनों की स्कूटी पेड़ से टकरा गई जिसमें दोनों की मौत हो गई। बता दें कि सर्दी शुरू होते ही दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग ने अपना तांडव शुरू कर दिया है। हर साल की तरह इस साल भी दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है।

Updated on:
8 Nov 2018, 1:26 PM IST
Published on: