
नोएडा. अपनी अगामी फिल्म तुम्हारी सुलु के प्रमोशन के लिए विद्या बालन मंगलवार को नोएडा पहुंची। यहां उन्होंने अपनी फिल्म के बारे में बहुत सारी बातें बेबाकी के साथ की। उनका ये अंदाज देखकर सभी दंग रह गए। उन्होंने लोगों से कहा कि आप लोग यह फिल्म जरूर देखें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। इस दौरान फिल्म के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह फिल्म एक मिडिल क्लास घरेलू महिला की कहानी है, जिसे बहुत सपने और आशाएं होती हैं, जिनकों पूरा करने के लिए वह बाहर निकलती है और सब चीजे करना चाहती हैं।
पति परमेश्वर ने ही पत्नी के साथ किया ऐसा काम, जिसे जानकर कसाई भी हो जाएगा शर्मसार
सभी चीजों को करने के लिए सुलु के अंदर बहुत उत्साह है और वह सब काम करने के लिए हमेशा तैयार रहती है। बालन ने बताया कि लोगों को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए, क्योंकि यह एक घरेलू फिल्म है और सभी घरेलू महिलाओं की जिंदगी को झलकाती है। इस दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए विद्या बालन ने बताया कि फिल्म में सुलु का किरदार ऐसा है कि वह लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ेगा और इसे लोग हमेशा याद रखेंगे। बता दें कि अगामी 17 नवंबर को विद्या बालन की तुम्हारी सुलु फिल्म रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी द्वारा किया गया है। फिल्म में विद्या बालन सुलोचना एके सुलु की भूमिका निभा रही है। जो कि रात्रि में रेडियो जॉकी की नौकरी कर रही है और इस फिल्म में नेहा धूपिया बॉस का किरदार निभा रही है।
सेक्टर- 18 में किया डायमंड कलैक्शन लॉन्च
फिल्म प्रमोशन के साथ-साथ विद्या बालन ने सेक्टर- 18 स्थित सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के तुम्हारे डायमंड्स कलेक्शन को भी लॉन्च किया। इसके तहत यहां लोगों को मात्र 6000 से 20000 रु में डायमंड ज्वैलरी मिल सकेगी। यहां बालन ने कहा कि महिलाओं की सबसे पसंदीदा चीज ज्वैलरी होती है और अलग वह इतने किफायती दामों में मिल जाए तो लोगों के लिए ज्वैलरी खरीदना आसान हो जाता है।