नोएडा

नवविवाहिता ने पति को लिखा खत और कहा-दूसरी शादी कर लो अब मैं नहीं आऊंगी

पति को खत लिख पत्नी प्रेमी के साथ हुई गायब दो महीने पहले ही दोनों की हुई थी शादी पत्नी ने पति को दी दूसरी शादी करने की सलाह
2 min read
• •
Updated: 5 Mar 2019, 2:56 PM IST
file foto
नवविवाहिता ने पति को लिखा खत और कहा-दूसरी शादी कर लो अब मैं नहीं आऊंगी

नोएडा। समाज और परिवार के सामने खुशी-खुशी दो महीने पहले ही सात फेरे लेकर विवाह के पवित्र बंधन में बंधे थे। लेकिन लेकिन एक सुबह जब पति ऑफिस से घर लौटा तो जो देखा वह हैरान करने वाला था। पति को एक खत मिला, उसमे जो लिखा था उसे पढ़ने के बाद पति के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों के भी होश उड़ गए।

दऱअसल नोएडा सेक्टर 35 के मोरना में एक युवक किराए के माकन में रहकर एख कंपनी में नौकरी करता है। हाल ही में वह पत्नी को साथ लेकर रहने आया था। युवक के मुताबिक जब वह रात करीब आठ बजे दफ्तर से लौटकर घर पहुंचा तो उसने देखा की उसकी पत्नी घर पर नहीं है औऱ घर में बाहर से कुंडा लगी हुई थी। युवक को लगा शायद पत्नी कही बाहर सामान लेने गई होगी। युवक कुंडी खोलकर घर के अंदर चला गया।

लेकिन घर के अंदर घुसते ही उसके बिस्तर पर एक खत मिला। जिसमें पत्नी ने लिखा था कि वह अपने प्रेमी के साथ जा रही है। इतना ही नहीं महिला ने अपने पति को दूसरी शादी करने की भी सलाह दी। इसने लिखा कि उसकी शादी जोर-जबरदस्ती से की गई थी। इससे वह खुश नहीं है। इसलिए वह अपने प्रेमी के साथ जा रही है। अब कभी लौटकर नहीं आएगी। इसलिए वो किसी और से शादी कर ले।

वहीं पति ने आरोप लगाया है कि 20 हजार रुपये और जूलरी चोरी करके ले गई है और उसने थाना सेक्टर-24 में मुकदमा भी दर्ज कराया है। वहीं एसएचओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी का कहना है कि युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Published on: