नोएडा

Video: प्रधानमंत्री आज करेंगे मेट्रो का उद्घाटन, अखिलेश यादव ने कहा- आखिरी बार…

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 8 मार्च को गाजियाबाद में नया बस अड्डा मेट्रो और हिंडन एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे - एक बार फिर सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने मेट्रो उद्घाटन को लेकर तंज कसा - नोएडा में बॉटनिकल गार्डन मेट्रो के उद्घाटन के समय भी सपा ने प्रदर्शन कर इसको अपनी उपलब्धि बताया था
2 min read
• •
Updated: 8 Mar 2019, 10:19 AM IST
akhilesh yadav
प्रधानमंत्री आज करेंगे मेट्रो का उद्घाटन तो अखिलेश यादव ने कहा- आखिरी बार...

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शु्क्रवार को गाजियाबाद में नया बस अड्डा मेट्रो और हिंडन एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले वह कानपुर भी जाएंगे। फिलहाल वह वाराणसी में पहुंच चुके हैं। वहीं, एक बार फिर पूर्व मुख्‍यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने मेट्रो उद्घाटन को लेकर तंज कसा है।

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

दरअसल, शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजियाबाद की जनता को 32.5 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। इस दौरान वह नया बस अड्डा (शहीद स्‍थल) मेट्रो और हिंडन एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है, सुना है सपा के समय बनी लखनऊ व गाजियाबाद मेट्रो का पुन: उद्घाटन व कानपुर में शिलान्यास करने दिल्ली से माननीय आ रहे हैं। लगता है वह आखिरी बार उद्घाटन का शौक पूरा कर रहे हैं। बस लखनऊ वाले यह सुनिश्चित कर लें कि ‘शिलापट्ट’ पर उनके वरिष्ठ का नाम है कि नहीं।

इससे पहले भी साध चुके हैं निशाना

इससे पहले भी सपा अध्‍यक्ष व नेता मेट्रो उद्घाटन को लेकर भाजपा पर निशाना साध चुके हैं। 25 जनवरी को नोएडा के सेक्‍टर-137 में जब मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो लाइन (एक्‍वा लाइन) का उद्घाटन करने आए थे, तब भी सपा नेता की तरफ से बैनर लगाए गए थे। उसमें मुख्‍यमंत्री को सपा के किए गए कार्यों का फीता काटने पर बधाई दी गई थी। बॉटनिकल गार्डन मेट्रो के उद्घाटन के समय भी सपा ने प्रदर्शन कर इसको अपनी उपलब्धि बताया था।

यह है प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दोपहर 3,30 बजे हिंडन एयरबेस पर पहुंचेंगे। इसके बाद 4.30 बजे वह शहीद स्‍थल मेट्रो स्‍टेशन से शहीद स्‍थल-दिलशाद गार्डन मेट्रो का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद शाम को 5 बजे वह हिंडन एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 5.15 मिनट पर वह सिकंदरपुर में सभा को संबोधित करेंगे।

Published on: