24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: 20 मार्च को है होलिका दहन, इतने दिन के लिए बंद रहेंगे बैंक

- इस बार होलिका दहन 20 मार्च 2019 यानी बुधवार को है - 21 मार्च 2019 यानी गुरुवार को रंग खेला जाएगा - बैंक अधिकारी ने कहा- बैंक कस्‍टमर्स को कोई दिक्‍कत नहीं होने दी जाएगी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

sharad asthana

•

Updated: 7 Mar 2019, 3:29 PM IST

bank

काम की खबर: 20 मार्च को है होलिका दहन, इतने दिन के लिए बंद रहेंगे बैंक

हापुड़। मार्च का पहला हफ्ता बीत चुका है और लोगों को होली का बेसब्री से इंतजार है। इस बार होलिका दहन (Holika Dahan 2019) 20 मार्च 2019 यानी बुधवार को है। मतलब बुधवार को होली जलाई जाएगी। इसके बाद अगले दिन 21 मार्च 2019 यानी गुरुवार को होली (Holi) का त्‍योहार है। गुरुवार को रंग खेला जाएगा। लोगों ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी है। बाजार में होली के रंग दिखने लगे हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि बैंकों में होली की छु्ट्ट‍ियां कब से पड़ेंगी, जिससे आप पहले ही कैश का इंतजाम कर सकें।

यह भी पढ़ें:Video: राज्‍य महिला आयोग की उपाध्‍यक्ष ने कोतवाल व दरोगा को सबके सामने कही यह बात, कांपने लगे दोनों के हाथ-पैर

शुक्रवार को खुलेंगे बैंक

एचडीएफसी में ईस्‍ट दिल्‍ली और यूपी के रीजन हेड मोहित सिन्‍हा का कहना है क‍ि इस बार होली 20 मार्च को जलाई जाएगी जबक‍ि 21 मार्च को रंग खेला जाएगा। 20 और 21 मार्च को बैंकों में होली का अवकाश रहेगा। दोनों दिन बैंक नहीं खुलेंगे। इसके बाद अगले दिन 22 मार्च को शुक्रवार है। इस कारण बैंक खुलेंगे। इसके अगले दिन 23 मार्च 2019 को फोर्थ शटरडे होने के कारण बैंक फिर से बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Video: सिटी मजिस्‍ट्रेट ने अस्‍पताल में मारा छापा तो नजारा देखकर रह गए दंग

तीन दिन खुलेंगे बैंक

उनका कहना है क‍ि 24 मार्च 2019 को रविवार है। उस दिन भी बैंक नहीं खुलेंगे। मतलब पूरे हफ्ते तीन दिन बैंक खुलेंगे जबक‍ि चार दिन बंद रहेंगे। मोहित सिन्‍हा ने कहा कि त्‍योहार को देखते हुए एटीएम में पहले ही कैश डाल दिया जाता है। बैंक कस्‍टमर्स को कोई दिक्‍कत नहीं होने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: कल करेंगे पीएम मोदी हिंडन एयरपोर्ट का उद्घाटन, इतने कम रुपये में कर सकेंगे विमान में सफर