नोएडा

2.0 Movie: रजनीकांत-अक्षय कुमार की जोड़ी का बड़े पर्दे पर तहलका

नोएडा में अक्षय और रजनी की जोड़ी को मिला पॉजिटिव रिस्पॉन्स, फिल्म का क्रेज यहां तक की है की कुछ लोग Online सर्च कर रहे हैं तो कुछ FUll movie Download करने करने के लिए सर्च कर रहे हैं। movie robot, 2.0 movie story
2 min read
• •
Updated: 3 Dec 2018, 10:51 AM IST
noida
चिट्टी को देखने को लिए बेकाबू हो रहे युवा, लड़कियां भी नहीं हैं पीछे, करा रही प्री बुकिंग

नोएडा। सुपरस्टार अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) और रजनीकांत (Rajinikanth) स्टारर फिल्म robot 2.0 बड़े पर्दे पर आ चुकी है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म को देखने के लिए पहले ही दिन फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दक्षिण के अलावा पूरे देश में फिल्म को पहले ही दिन पंसद किया गया। लेकिन कुछ लोग अब फिल्म को थियेटर में देखने के बजाय movie robot को Download कर देखने के लिए भी लग गए हैं।

बात करें यूपी के हाईटेक सीटी नोएडा के तो यहां लोग फिल्म की दर्शक प्री बुकिंग कर आज फिल्म देखने आए थे। वैसे फिल्म का ट्रेलर तो पहले ही रिलीज किया जा चुका था, जिसने यूट्यूब पर काफी धमाल मचाया। वहीं मेकर्स को भरोसा है फिल्म का कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है।

इतने करोड़ में बनी हां फिल्म

इस फिल्म में Akshay Kumar विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे और Rajani Kant फिल्म के पहले पार्ट की ही तरह रोबोट चिट्टी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में इस बार एश्वर्या का जगह एमी जैक्शन नजर आने वाली है। लेकिन इस फिल्म को लेकर कई ऐसे और किस्से हैं जो आपको हैरत में डाल देंगे। फिल्म की कुल लागत अब 560 करोड़ रूपये तक पहुंच गई है। अपने बजट के कारण फिल्म 2.0 भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बन चुकी है।

दर्शक का इंतजार खत्म

वहीं भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म को देखने के बारे में पूछे जाने पर नोएडा के विक्रम सिंह का कहना है कि वैसे तो वो साउथ की मूवी कम देखते हैं लेकिन उन्होंने रोबोट देखी है और उन्हें उम्मीद है Robot 2.0 भी सुपर डुपर हिट होने वाली है।

लड़कियां भी नहीं पीछे

वैसे तहा जाता है कि लड़के एक्शन मूवी के दिवाने होते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है क्योंकि नोएडा में जॉब करने वाली शिखा शर्मा का कहना है कि उन्होंने पहले ही अपने पति के साथ फिल्म देखने का प्लान कर लिया है। उनकी शादी की सालगिरह है तो इससे अच्छा मौका कोई हो ही नहीं सकता।

उधर गाजियाबाद में पढ़ने वाले छात्र भी काफी एक्साइटेड हैं। हालाकि वे अपने टेस्ट की वजह से प्री टिकट बुकिंग नहीं कर पाएं। लेकिन उनका कहना है कि रोबोट की तरह इस बार भी रजनी कांत की फिल्म धमाल मचाने वाली है।

Updated on:
3 Dec 2018, 10:51 AM IST
Published on: