नोएडा

Anant chaturdashi 2018 date time and shubh muhurat: इस दिन है अनंत चतुर्दशी, विधिपूर्वक पूजा करने से अनंत इच्छाएं होती हैं पूरी

Anant chaturdashi 2018 date time and shubh muhurat : 23 सितंबर को है अनंत चतुर्दशी। अनंत चतुर्दशी के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करने से होती है असीम फल की प्राप्ती, अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के अनंत रुप की होती है पूजा। जाने, कैसे करें पूजा...
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2018, 8:57 AM IST
Anant chaturdashi
Anant chaturdashi 2018: इस दिन है अनंत चतुर्दशी, विधिपूर्वक पूजा करके अपनी अनंत इच्छाएं कर सकते हैं पूरी

नोएडा। anant chaturdashi 2018 date time and shubh muhurat पृित पक्ष के शुरू होने से एक दिन पहले अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है। इस बार अनंत चतुर्दशी 23 सितंबर को है। जैसा की नाम से ही है कि अनंत यानी जिसका अंत नहीं। हर साल भाद्रपद के शुक्लपक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी व्रत होता है। जिसमें भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। अंनत चतुर्दशी का काफी महत्व है। इस दिन विधि विधान पूजा पाठ करने और व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

अनंत चतुर्दशी महत्व| anant chaturdashi ka mahatva

Anant chaturdashi 2018

अंनत चतुर्दशी ( Anant chaturdashi ) के दिन पूजा का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की मूर्ती लाई जाती है और श्रद्धा पूर्वक दस दिन तक पूजा करने के बाद अनंत चतुर्दशी के दिन ही उनकी विदाई की जाती है। साथ ही इसी दिन श्री हरि यानी भगवान विष्णु (vishnu)के अनंत रुप की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस व्रत का अगर लगातार 14 वर्षों तक पूरे विधि विधान और नियम पूर्वक किया जाए तो निश्चय ही भक्त को विष्णु लोक की प्राप्ती होती है। इस व्रत में स्नान ध्यान के बाद सत्यनारायण भगवान की कथा भी सुनी जाती है। सत्यनारायण भगवान विष्णु भगवान (loard vishnu) के ही एक रुप है। इस व्रत में पूजा करने के बाद जातक अपने बाजू पर अनंत सूत्र बांधते हैं। इसकी खास बात यह है कि इस अनंत सूत्र में 14 गांठें बंधी होती हैं। कहा जाता है ये 14 गांठें भगवान विष्णु के द्वारा उत्पन्न चौदह लोकों तल, अतल, वितल, सुतल, तलातल, रसातल, पाताल, भू, भुवः, स्वः, जन, तप, सत्य, मह की रचना की थी की प्रतीक हैं। इसके बांधने से जातक के सभी कष्ट दूर होते हैं और संकट की घड़ी में उनकी रक्षा करता है।

अनंत चतुर्दशी पूजा एंव शुभ मुहूर्त | Anant chaturdashi puja And subh muhurat
Anant chaturdashi 2018

व्रत तिथि – 23 सितंबर 2018

अनंत चतुर्दशी पूजा मुहूर्त – 06:14 (23 सितंबर 2018) से 07:17 (24 सितंबर 2018)

पूजा की कुल अवधि : 25 घंटे 9 मिनट

Updated on:
22 Sep 2018, 8:57 AM IST
Published on: