नोएडा

याेगी के इस अधिकारी पर महिला कार्यकर्ताआें ने लगाया यह गंभीर आरोप

पुलिस पर एफआर्इआर की जगह एनसीआर दर्ज करने का आरोप
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2018, 8:04 PM IST
noida news

नोएडा।प्रदेश सरकार महिला की सुरक्षा व सम्मान के लाख दावे करें, लेकिन अधिकारी सरकार के मंसूबो पर पलीता लगाने से बाज नहीं आते हैं। नोएडा के सेक्टर-6 स्थित खाद्य आपूर्ति विभाग में एक एेसा ही मामला सामने आया है। जहां एक आगनवाड़ी कार्यकर्ता ने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी पर अपने साथ बदसलूकी व मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं अब महिला के साथ एेसी हरकत करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवार्इ की मांग को लेकर नोएडा के विभिन संगठन डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां महिलाआें ने प्रशासन व सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें-महिला कोच में लड़के कर रहे थे यह काम , सूचना पर पहुंची पुलिस तो मच गर्इ अफरातफरी

पीड़ित महिलाआें की एंवज में आर्इ आगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने की ये मांग

डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन अागनवाड़ी कार्यकत्री के साथ हुए बदसलूकी व मारपीट के खिलाफ है और इनकी मांग है खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी को बर्खास्त कर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाए। प्रदर्शन में शामिल महिलाआें का कहना है की नोएडा के सेक्टर- 6 स्थित खाद्य आपूर्ति विभाग में अपनी किसी समस्या को लेकर आगनवाड़ी कार्यकत्री खाद्य आपूर्ति अधिकारी विजय बहादुर सिंह के पास गई थी। जिसके बाद अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने महिला की समस्या सुनने के बाद महिला के साथ बतमीजी व बदसलूकी करने लगा। हद तो तब हो गयी जब इतने से भी अधिकारी का मन नही भरा तो अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने अपनी समस्या लेकर आई महिला पर अभद्रता की ।

महिला ने पुलिस का भी दी शिकायत

महिला ने अधिकारी के खिलाफ इसकी शिकायत नोएडा सेक्टर थाना 20 में दर्ज कराई है। वहीं आरोप है कि पुलिस ने एफआर्इआर की जगह मामूली धाराओं में एनसीआर दर्ज कर अपनी खानापूर्ति कर ली । जिसको लेकर विभिन संगठन एकत्रित हो कर महिला को न्याय दिलाने डी एम कार्यालय पहुंचे। साथ ही अधिकारी को बर्खास्त कर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।

Published on: