1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला कोच में मिले लड़के तो पुलिस ने उठाया ये कदम

पुलिस ने पकड़े 18 लोग अलीगढ़ जेल में भेजा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 18 Apr 2018, 5:18 PM IST

bulandshahr news

खुर्जा।बुलंदशहर जिले के खुर्जा में ट्रेन में सफर के दौरान छेड़छाड़ आैर लूटपाट की घटनाआें के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी आैर आरपीएफ की टीम ने मंगलवार को अभियान के तहत टीएडी ईएमयू के महिला कोच में चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान जानकारी मिलते ही पुलिस ट्रेन के महिला कोच में अफरातफरी मच गर्इ। उसमें बैठे लड़के दौड़ गये। वहीं महिला कोच में मिले लड़कों काे पुलिस ने दबोच लिया। जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ भेजा गया।

यह भी पढ़ें-पत्नी ने खाने में डाला ज्यादा नमक तो पति ने...

यह भी पढ़ें-दस साल में आढ़ती से अरबपति बन गया था ये शख्स, चौंकाने वाली है कहानी

इस वजह से ट्रेन में चढ़ी थी पुलिस

ट्रेनों में महिलाओं से छेड़छाड़, झपटमारी आदि अपराधों की शिकायतें आए दिन मिलती हैं। इसी को लेकर मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे टुंडला से दिल्ली जाने वाली टीएडी ईएमयू जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी। सुरक्षा के मद्देनजर जीआरपी-आरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर टीएडी ईएमयू के महिला कोच में छापेमारी की।

यह भी पढ़ें-एक बार फिर बढ़ी मोहम्मद शमी की मुश्किलें, हो सकती है बड़ी कार्रवार्इ

यह भी पढ़ें-अक्षय तृतीया पर इन जिलों में रहेंगा हार्इ अलर्ट, ये है वजह

कोच में मिले पुरुष तो जीआरपी ने दबोचा

जीआरपी ने ट्रेन के अन्य कोचों के साथ ही महिला कोच छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को महिला कोच में कर्इ पुरुष यात्री सफर करते मिलें। जीआरपी आैर आरपीएफ की टीम को देख यात्रियों में भगदड़ मच गई। मौके से कई यात्री दूसरी तरफ से भागने लगे। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने 18 पुरुष यात्रियों को दबोच लिया। जिन्हें अलीगढ़ में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया गया। वहीं इस मामले में जीआरपी के इंस्पेक्टर ने कहा कि इस तरह की कार्रवार्इ समय समय पर की जाती है।