नोएडा

‘मुख्यमंत्री’ का बड़ा ऐलान- यूपी के चार राज्य बनाएंगे!

उत्तर प्रदेश को चार राज्यों में बांटने की बात पहले से ही उठती आई है। जहां एक तरफ लोग इसकी मांग करते आ रहे हैं तो समय-समय पर नेताओं द्वारा भी इसके लिए आवाज उठती आई है।

2 min read
Sep 09, 2018
‘मुख्यमंत्री’ का बड़ा ऐलान- यूपी के चार राज्य बनाएंगे!

नोएडा। उत्तर प्रदेश को चार राज्यों में बांटने की बात पहले से ही उठती आई है। जहां एक तरफ लोग इसकी मांग करते आ रहे हैं तो समय-समय पर नेताओं द्वारा भी इसके लिए आवाज उठती आई है। वहीं अब ‘मुख्यमंत्री’ ने भी मंच से स्पष्ट कह दिया है कि उत्तर प्रदेश आकार की वजह से पिछड़ रहा है। जरूरत है कि इसे चार राज्यों में बांटने का समर्थन किया जाए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश को अवध, बुंदेलखण्ड, पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश बनाने के लिए पार्टी संघर्ष करेगी और यूपी के चार राज्य बनाने का काम करेगी।

दरअसल, शनिवार को नोएडा पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की जन अधिकार यात्रा के समापन पर हुई एक सभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने मंच से लोगों का संबोधन करते हुए जमकर भाजपा पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बंटने की बात करते हुए कहा कि ऐलान किया कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर प्रदेश में संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आकार की वजह से पिछड़ रहा है। जरूरत है कि इसे चार राज्यों में बांटने का काम किया जाए। यहां उन्होंने कांग्रेस और भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि दोनों ही पार्टी घोटालेबाज हैं।

बता दें कि मंच पर केजरीवाल के साथ भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और भाजपा के पूर्व मंत्री रहे यशवंत सिन्हा भी मौजूद रहे। सीएम ने यशवंत सिन्हा के लिए कहा कि वह पहले कई बार चुनाव लड़ने से मना कर चुके हैं। लेकिन जनता की मांग है कि अच्छे लोगों को राजनीति में आना चाहिए और उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने की बेहद जरूरत है।

वहीं सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद को जनता का सेवक बताते हुए भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा का बाद में हूं जनता का पहले हूं। जनता की पीड़ा देखने के बाद ही मैं हमेशा सच कहता हूं और अगर सच बोलना बगावत है तो हां मै बागी हूं। उन्होंने युवाओं से कहा कि जो बेहतर काम करता हो उसका साथ देना चाहिए।

Published on:
09 Sept 2018 01:39 pm
Also Read
View All