नोएडा

Auto Expo 2018: अक्षय, शाहरुख और जॉन अब्राहम से मिलना चाहते हैं तो इस दिन पहुंचें

होंडा मोटर्स के प्रोग्राम में शामिल होंगे अभिनेत्री तापसी पन्नू और अक्षय कुमार, यामहा की बाइक लॉचिंग में हिस्सा लेंगे जान अब्राहम
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2018, 11:34 AM IST
sharukh and akshay

ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में आॅटो एक्सपो 2018 बुधवार से शुरू हो गया। 9 फरवरी से यह आम लोगों के लिए भी खोल दिया जाएगा। वहीं, कारों के इस महाकुंभ में कई फिल्मी सितारे भी अपना जलवा बिखेरेंगे। ऑटो एक्‍सपो में खूबसूरत फिल्म एक्‍ट्रेस तापसी पन्नू लोगों को रोड सेफ्टी के बारे में जानकारी देंगी। इनके अलावा बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार , बादशाह शाहरुख खान और अजय देवगन भी वाहनों की लंचिंग के दौरान आॅटो एक्सपो में आएंगे।

11 फरवरी को आएंगे अक्षय

होंडा मोटर्स के प्रोग्राम के दौरान अभिनेत्री तापसी पन्नू और अक्षय कुमार शामिल होंगे। होंडा कंपनी के सेल्स एंड मार्केटिंग सीनियर वाइस प्रेसीडेंट यदविंदर सिंह गुलेरिया ने बताया कि साक्षी पन्नू 10 फरवरी और अक्षय कुमार 11 फरवरी को आएंगे। दोनोें ही होंडा कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं। साक्षी पन्नू लोगों को रोड पर चलने के दौरान संवेदना रखने और सेफ्टी टिप्स देंगी। वहीं अक्षय कुमार बाइक्स की खासियत व फीचर के बारे में लोगों को जानकारी देंगे।

8 को आएंगे शाहरुख

इसके अलावा 8 फरवरी को शाहरुख खान और 9 फरवरी को जॉन अब्राहम भी इंडिया एक्सपो मार्ट आएंगे। शाहरुख खान हुंडई कंपनी और जान अब्राहम यामहा कंपनी की बाइक लॉचिंग में हिस्सा लेंगे। अजय देवगन भी महिंद्रा कंपनी की तरफ से आयोजित होने वाले प्रोग्राम में शामिल होंगे।

28 टू-व्‍हीलर कंपनियां लेंगी हिस्‍सा

बता दें कि ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्स्पो मार्ट में 7 से 14 फरवरी तक ऑटो एक्स्पो का आयोजन होगा। इसमें शुरू के दो दिन यह मीडिया के लिए होगा जबकि 9 से पब्लिक की एंट्री होगी। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्‍यूफैक्‍चरर्स (सियाम) इस ऑटो एक्‍सपो का आयोजन ऑटोमोटिव कम्‍पोनेंट मैन्‍यूफैक्‍चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एकमा) और कन्‍फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्‍ट्री (सीआईओ) के साथ मिलकर कर रही है। इस बार 28 टू-व्हीलर, 14 फोर व्हीलर और 9 कर्मिशयल वाहन निर्माता हिस्सा ले रहे हैं। इसमें मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल व स्कूटर, टीवीएस, मारुति सुजुकी , मर्सडीज बेंज, रेनॉल्ट इंडिया, टाटा मोटर्स आदि कंपनियां हिस्सा लेंगी।

Updated on:
7 Feb 2018, 11:34 AM IST
Published on: