3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काग्रेंस ने निकाला पैदल मार्च

image

Pawan Kumar Sharma

Sep 16, 2016

tonk

मालपुरा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते कार्यकर्ता।

मालपुरा. ब्लॉक काग्रेंस की बैठक गुरुवार को डाक बंगले में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने भाजपा सरकार को जन विरोधी बताते हुए जनप्रतिनिधियों पर क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए आगे आने को कहा।

बैठक के बाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ब्लॉक के कार्यवाहक अध्यक्ष कैलाश सोनी, पीसीसी सदस्य रामदेव गुर्जर, पूर्व उपप्रधान गोपाल गुर्जर, शहर अध्यक्ष इश्हाक नकवी, सरपंच घनश्याम गुर्जर, नानूलाल चौधरी, जिला सचिव गोपाल सिंह देशबंधु, गजेन्द जैन, कन्हैयालाल सैनी, आकाश राय, अभिषेक शर्मा, अभिषेक पारीक, गीता वालिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पैदल मार्च कर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने राज्यपाल के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें समर्थन मूल्य पर मूंंग की खरीद शुरू करने, क्षेत्र की जर्जर, खराब व क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, आवारा मवेशियों को गोशालाओं में छोड़ चारे-पानी की व्यवस्था करने सहित 19 मांगों का निस्तारण करने की मांग की गई।