नोएडा

इन्होंने अखिलेश यादव के राजनीतिक करियर को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी

इसके साथ ही अब भाजपा के एक राज्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है और उनके राजनीतिक करियर को लेकर भविष्यवाणी तक कर डाली।

2 min read
Sep 02, 2018
इन्होंने अखिलेश यादव के राजनीतिक करियर को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी

रामपुर। अगामी 2019 लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच शिवपाल यादव ने भी अपने मोर्चे का ऐलान कर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्मा दिया है। जहां एक तरफ भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाने की बात की जा रही है, वहीं अब यह भी कहा जा रहा है कि शिवपाल का समाजवादी सेक्युलर मोर्चा सपा समेत गठबंधन के लिए मुसीबत बन सकता है।

इसके साथ ही अब भाजपा के एक राज्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है और उनके राजनीतिक करियर को लेकर भविष्यवाणी तक कर डाली। उन्होंने इस दौरान कहा कि कि उनके पास जीतने का कोई फोर्मूला नहीं है। इसके चलते ही उनकी सरकार चली गई। दरअसल, राज्यमंत्री बलदेव ओलख ने जुबानी तीर छोड़ते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए अखिलेश यादव के पास कोई फार्मूला नहीं है। बिलासपुल में बोलते हुए ओलख ने कहा कि अब मेरे पास चुनाव जीतने का फार्मूला आ गया है तो मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि उनकी सरकार इसीलिए चली गई क्योंकि उनके पास जीतने का फार्मूला नहीं था।

उनके पास हारने का फार्मूला था। वह पहले भी हारे थे और अब भी हारेंगे। इसके अलावा अब वह आगे भी हारेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हारने और जीतने का फार्मूला सिर्फ जनता के पास होता है और जनता इस फार्मूले को हमेशा ही अपने पास रखती है। चुनाव में जनता जिसे चाहे उसे जिता सकती है और जिसे चाहे हरा भी सकती है।

बता दें कि राज्यमंत्री बलदेव ओलख मिलक तहसील के पोस्ट ऑफिस में केंद्र सरकार की योजना का शुभारंभ करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने अमर सिंह और आजम खान के विवाद को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि आजम खां जहां सपा के ताकतवर नेता हैं, तो वहीं अमर सिंह भी सपा के बड़े नेता रह चुके हैं। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ अनर्गल बातें कर रहे हैं। अब इनकी न तो सरकार है और न किसी बड़े पद पर हैं तो ये मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिए एक-दूसरे पर विवादित बयानबाजी कर रहे हैं।

Published on:
02 Sept 2018 03:00 pm
Also Read
View All