नोएडा

इस फल के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, महिला हो या पुरुष ‌‌‌त्वचा की रंगत को बढ़ाने में है मददगार

‌जामुन की गुठली होती है काफी लाभकारी

2 min read
Jul 20, 2018
jamun
इस फल के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, महिला हो या पुरुष ‌‌‌त्वचा की रंगत को बढ़ाने में मददगार

नोएडा। जामुन एक मौसमी फल है जिसका आयुर्वेदिक महत्व भी है। जामुन जितना खाने में स्वादिष्ट होता है उतना ही गुणकारी भी होता है। जामुन का फल 70 प्रतिशत खाने योग्य होता है। इसमें ग्लूकोज और फ्रक्टोज पाया जाता है। इस फल में खनिजों की संख्या अधिक होती है। अन्य फलों की तुलना में यह कम कैलोरी प्रदान करता है। इसके साथ ही जामुन त्वचा की रंगत को बढ़ाने मे मददगार और कई बिमारियों को दूर करने में भी लाभकारी होता है। जामुन की गुठली भी काफी फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं जामुन के गुण

जामुन का फायदे-

‌‌‌जामुन का प्रयोग कई बिमारियों के उपचार मे किया जाता है। गर्मियों के दिनों मे जामुन के सेवन करने से लू नहीं लगती है। यह कैंसर और मधुमेह की संभावना को कम करने मे भी काफी मददगार है।
पाचन क्रिया के लिए जामुन बहुत फायदेमंद होता है। जामुन खाने से पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं।
मधुमेह के रोगियों के लिए जामुन एक रामबाण उपाय है। जामुन का बीज सुखाकर पीस लें और इसके पाउडर को खाने से मधुमेह में काफी फायदा होता है।
मधुमेह के अलावा इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर से बचाव में कारगर होते हैं। इसके अलावा पथरी की रोकथाम में भी जामुन खाना फायदेमंद होता है। इसके बीज को बारीक पीसकर पानी या दही के साथ लेना चाहिए।
दांत और मसूड़ों से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान में जामुन विशेषतौर पर फायदेमंद होता है। इसके बीज को पीस लीजिए। इससे मंजन करने से दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं।
जामुन हमारे शरीर के अंदर खून की कमी को दूर करते हैं। जिससे एनीमिया को खत्म करने में कारगार होता है। जामुन के अंदर कैल्शियम पो‌‌‌टेसियम और आयरन पाये जाते हैं। जो हमारे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढाते हैं।
यदि लिवर के अंदर किसी प्रकार की समस्या है तो सुबह शाम जामुन का रस पीना चाहिए जिससे लिवर की समस्या ठीक हो जाएगी ।
जामुन के बीजों का प्रयोग चेहरे के पिंपल्स को हटाने के लिए किया जाता है। बीजों को पीस कर दूध मिलाकर पेस्ट बनाकर सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ऐसा कई दिनों तक करें जिससे चेहरा साफ होगा और चेहरे के दाग दब्बे दूर होंगे।

Published on:
20 Jul 2018 12:56 pm