अब आपको घूमने के लिए दूर कहीं बाहर जाने की कोई जरूरत नहीं। क्योंकि नोएडा और दिल्ली में ऐसे कई पिकनिक स्पॉट हैंए जहां आप दोस्तों या फिर फैमिली के साथ जाकर कम बजट में ज्यादा एडवेंचर कर सकते हैं।
अगर आप नोएडा में रहते हैं और घूमने-फिरने के लिए कम खर्चे और फुल मस्ती वाली जगह की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। नोएडा और दिल्ली में ऐसे कई पिकनिक स्पॉट हैं, जहां आप दोस्तों या फिर फैमिली के साथ जाकर कम बजट में ज्यादा एडवेंचर का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके लिए आपको शहर से दूर कहीं बाहर जाने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं उन पार्क के बारे में जहां आप इस वीकेंड घूमने का प्लान बना सकते हैं।
ओह मैक्स ड्रीम गर्ल थीम पार्क
अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो आपके लिए कम बजट में ओह मैक्स ड्रीम गर्ल थीम पार्क से बेहतर कोई जगह हो ही नहीं सकती। यह ओमेक्स कनॉट प्लेस मॉल, एच ब्लॉक, बीटा II, ग्रेटर नोएडा में मौजूद है। जिसे नोएडा की बेस्ट जगहों में शामिल किया गया है। यहां आप कई तरह की राइड्स में बैठने का लुफ्त उठा सकते हैं।
ग्रेट इंडिया प्लेस थीम पार्क
इसके अलावा ग्रेट इंडिया प्लेस थीम पार्क। जोकि नोएडा सेक्टर 38-ए में स्थित है। यहां आप दोस्तों और फैमिली के साथ इन्जॉय कर सकते हैं। साथ ही इस जगह पर कई मजेदार चीजें भी कर सकते हैं। अच्छी बात ये है कि यहां आपको वॉटर राइड करने का भी मौका मिलेगा। दूसरी बात कि यहां किसी भी दिन आया जा सकता है। लेकिन वीकेंड पर यहां आना बेहतर विकल्प है।
वेदा एडवेंचर्स थीम पार्क
अगर आपको खुले मैदान में आपको घूमना है तो वेदा एडवेंचर्स थीम पार्क बेस्ट जगह है। यह ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, शफीपुर रोड गांव शफीपुर, सेक्टर 148-ए में स्थित है। अगर आप दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां सुबह में घूमना सबसे बेस्ट है। प्रवेश करने के लिए टिकट लेना होगा। पार्क के अंदर खाने पीने की चीजें आपको मिल जाएंगी।