नोएडा

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की एक तस्वीर ने सबको कर दिया हैरान, फैन ने पूछा- ‘शादी कब की आपने आम्रपाली जी?’

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अक्सर अपनी लाइफ से जुड़ी हर छोड़ी-बड़ी चीजें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। आम्रपाली दुबे की एक फोटो ने हैरान कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jan 2022, 3:18 PM IST
amrapali_dubey.jpg

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेसम एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की एक तस्वीर ने सबको हैरान कर दिया है। आम्रपाली ने अपने इंस्ट्राग्राम पर एक तस्वीर शेयर किया है। तस्वीर में उन्होंने मांग में सिंदूर लगाए दिख रही हैं, जिसके बाद उनके फैंस तमाम सवाल उनसे पूछ रहे हैं। हालांकि किसी भी सवाल पर आम्रपाली ने जवाब नहीं दिया है।

हाल ही में एक्ट्रेस आम्रमाली दुबे अपनी दिवंगत नानी के जन्मदिन पर उनके साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसे देख हर कोई हैरान हो गए। आम्रपाली की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के एक फैन ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए पूछा है कि 'शादी कब की आपने आम्रपाली जी?' वहीं एक दूसरे फैन ने पूछा, 'शादी हो गई क्या आपकी मैम?' ऐसे ही कई कमेंट्स लोग लगातार कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने इस वायरल तस्वीर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई है।

बता दें कि एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपने चाहने वालों के साथ हमेशा जुड़ी रहती हैं। इसके लिए उन्होंने हथियार बनाया है सोशल मीडिया को, जिस पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आम्रपाली अक्सर अपनी लाइफ से जुड़ी हर छोड़ी-बड़ी चीजें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। आम्रपाली ने फेमस एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपनी बोल्ड अंदाज से फैंस का दिल धड़काने के लिए मशहूर हैं।

Published on: