इतना ही नहीं एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘नैना ठग लेंगे’। आम्रपाली दुबे और प्रवेश लाल का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं एक्ट्रेस आम्रपाली के फैंस लगातर इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। उनके एक फैन ने लिखा है- आंख लड़ाइए, लेकिन प्रवेश भाई से नहीं। तो वहीं कुछ यूजर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की खबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।