भोजपुरी के मशहूर सिंगर-एक्टर, दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी को भी लग्जरी गाड़ियां बेहद पसंद है। मनोज तिवारी के पास ऑडी Q7, इनोवा, फॉरच्यूनर, होंडा सिटी और मर्सिडीज बेंज हैं। मनोज तिवारी के अलावा भोजपुरी फिल्म में अभिनय करने की सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के पास भी रेंज रोवर, बीएमडबल्यू और फॉरच्यूनर जैसी गाड़ियों का कलेक्शन हैं। आम्रपाली दुबे का डांस हो या एक्टिंग उनका हर अंदाज को फैंस खूब पसंद करते हैं। तो वहीं एक्ट्रेस मोनालिसा के पास ऑडी कार है।