8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा को सिंपल लुक में देख बोले फैंस- ‘ऐसे भी बेहद सुंदर लगती हो’

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों हर जगह छाई हुई है। टीवी इंडस्ट्री के साथ वह ओटीटी पर भी धमाल मचाने वाली हैं। तस्वीरों में मोनालिसा सिंपल ली साड़ी और चोटी करे हुए नजर आ रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 4 Dec 2021, 11:08 AM IST

monalisha_new.jpg

नोएडा. भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस मोलालिसा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। मोनालिसा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो और वीडियो पोस्ट कर अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। उनके पोस्ट पर उनके हजारों चाहने वाले कमेंट और लाइक भी करते हैं। इन दिनों भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी आने वाली वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह सीरीज से अपने लुक शेयर करती रहती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर सिंपल लुक में तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देखकर फैंस चौंक गए हैं।

यह भी पढ़ें : Monalisa Affairs: बूढ़ें व्यक्ति संग डेटिंग को लेकर चर्चा में आई थीं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा

तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं फैंस

मोनालिसा इन दिनों हर जगह छाई हुई है। टीवी इंडस्ट्री के साथ वह ओटीटी पर भी धमाल मचाने वाली हैं। तस्वीरों में मोनालिसा सिंपल ली साड़ी और चोटी करे हुए नजर आ रही हैं। मोनालिसा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-प्रत्येक कार्य अपनी ही अभिव्यक्ति है। इन तस्वीरों पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- सिंपल लुक में भी बेहद सुंदर लग रही हो। वहीं दूसरे फैन ने लिखा- हमेशा सुंदर।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं मोनालिसा

एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर मोनालिसा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही के दिनों में एक्ट्रेस मोनालिसा अपने पति विक्रांत के साथ मालदीव गई थी। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की मालदीव की कई तस्वीरें इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं। इससे पहले भी मोनालिसा के कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।

एक्ट्रेस मोनालिसा ने बनायी अलग पहचान

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ टीवी के मशहूर धारावाहिकों के लिए भी काम कर रही हैं। मोनालिसा को बिग बॉस शो जाने के बाद असली पहचान मिली है। एक्ट्रेस मोनालिसा को विक्रांत बिग बॉस शो के दौरान ही मिले थे। बाद में मोनालिया और विक्रांत ने शादी भी की।

यह भी पढ़ें : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने समंदर किनारे शॉर्ट्स में दिखाई अपनी अदाएं