नोएडा

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने फिर दिखाईं कातिलाना अदाएं, कलरफुल लहंगे में देख फैंस हुए मदहोश

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपनी अदाओं से अपने फैंस का दिल जीतती रहती हैं। उनका ग्लैमरस अवतार उनके फैंस को बहुत पसंद आता है।

less than 1 minute read
Dec 07, 2021
akshra_singh_langha.jpg

नोएडा. भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में वो लहंगा पहने नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं अक्षरा ने अपने फैंस से पूछा कि उन्हें 'पानी-पानी हो गई' का टीजर कैसा लगा?

अक्षरा ने शेयर की तस्वीरें

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपनी अदाओं से अपने फैंस का दिल जीतती रहती हैं। उनका ग्लैमरस अवतार उनके फैंस को बहुत पसंद आता है। जिसकी वजह से लाखों लोग उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। अक्षरा की तस्वीरें पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं। एक बार फिर उन्होंने अलग-अलग पोज देते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।

फैंस कर रहे हैं लाइक और कमेंट

बता दें कि एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की तस्वीरों को उनके हजारों फैंस लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं। अक्षरा के एक फैन ने लिखा- बहुत शानदार लग रही हैं। तो वहीं दूसरे ने लिखा-खूबशूरत।

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस हैं अक्षरा

बताते चलें कि अक्षरा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1993 को मुंबई में हुआ था। अक्षरा सिंह मूल रुप से बिहार के पटना की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम बिपिन सिंह और मां का नाम निलिमा सिंह है। अक्षरा सिंह ने साल 2011 में आई भोजपुरी फिल्म ‘प्राण जाए पर वचन ना जाए’ से अपना डेब्यू किया था। अक्षरा सिंह छोटे पर्दे के शो ‘काला टीका’ में भी नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री के साथ-साथ अक्षरा सिंह एक सिंगर भी हैं।

Published on:
07 Dec 2021 01:07 pm