नोएडा

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने किया खुलासा, कहा- ‘दर्द में मुस्कुराना आसान नहीं है…’

एक्ट्रेस रानी चटर्जी के इस पोस्ट के बाद उनके चाहने वालों को चिंता में डाल दिया है। पोस्ट में रानी ने अपनी एलर्जी के बारे में सोशल मीडिया पर फैंस को बताया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Dec 2021, 3:06 PM IST
rani_chatargee.jpg

नोएडा. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी के एक पोस्ट ने उनके चाहने वालों को चौंका दिया है। रानी ने हाल में ही अपने पोस्ट में अपनी बीमारी का खुलासा किया है। एक्ट्रेस रानी ने लिखा है कि मैं पिछले दो सालों से एक एलर्जी से जूझ रही हूं, लेकिन इस बात को कभी शेयर नहीं किया। आज मैं इससे इसलिए बता रहीं हूं क्योंकि अब लोग ज्यादा जजमेंटल हो गए हैं। लोग चाहते हैं कि हम हमेशा परफेक्ट कॉस्ट्यूम में दिखें, भले ही मेकअप न हो।

एक्ट्रेस रानी चटर्जी के इस पोस्ट के बाद उनके चाहने वालों को चिंता में डाल दिया है। पोस्ट में रानी ने अपनी एलर्जी के बारे में सोशल मीडिया पर फैंस को बताया है। इस एलर्जी से वह पिछले दो सालों से जूझ रही थीं। इस पोस्ट के बाद उनके फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। रानी चटर्जी के हिम्मत की जमकर तारीफ हो रही है।

300 से अधिक फिल्मों में कर चुकी हैं काम

एक्ट्रेस रानी चटर्जी का असली नाम शबीहा शेख है। वह 16 साल की उम्र से भोजपुरी फिल्मों में काम कर रही हैं। वह अब तक 300 से ज्यादा फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुकी हैं। रानी चटर्जी हर फिल्म के लिए 8 से 12 लाख रुपए फीस लेती हैं। फिल्मों के अलावा रानी हर महीने 2 से 15 लाख रुपए की कमाई करती हैं।

हाई पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में गिनी जाती हैं रानी

बता दें कि रानी चटर्जी सिर्फ अपनी एक्टिंग के साथ ही उनका डांस भी उनके फैंस को बेहद पसंद है। फिल्मों के साथ ही वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रसे रानी चटर्जी आज हर इंडस्टी का एक जाना माना नाम है। रानी आज हाई पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में गिनी जाती हैं।

Updated on:
4 Dec 2021, 3:06 PM IST
Published on: