नोएडा

Pawan Singh And Khesari Lal Yadav Controversy: आखिर आपस में क्यों भीड़ गए भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी ?

Pawan Singh And Khesari Lal Yadav Controversy: पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच विवाद इतना बढ़ गया है कि खेसारी पवन को अखाड़ा में फरियाने के लिए बुला रहे हैं। पवन और खेसारी के बीच की लड़ाई की आखिर असली वजह क्या है?

3 min read
Dec 20, 2021

Pawan Singh And Khesari Lal Yadav Controversy: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों सबसे बड़ा सुपर स्टार होने को लेकर विवाद चरम पर हैं। सिंगर और एक्टर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच विवाद इतना बढ़ गया है कि खेसारी पवन को अखाड़ा में फरियाने के लिए बुला रहे हैं, तो पवन सिंह हरमोनिया लेकर फरिया लेने की चुनौती दे रहे हैं। इतना ही नहीं, पवन सिंह और खेसारी के जुबानी जंग के बीच बड़े और छोटे सिंगर दो गुटों में बंट गए हैं। पवन के समर्थक खेसारी के खिलाफ गाना के माध्यम से गलत कमेंट कर रहे हैं, तो खेसारी के समर्थक पवन सिंह के बारे में उल्टा सीधा और फरिया लेने की धमकी दे रहे हैं।

आखिर क्यों छिड़ी है जुबानी जंग

कुछ दिन पहले भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसे भोजपुरी गायक रितेश पांडे ने शेयर किया था, जिसमें खेसारी इंडस्ट्री के नए कलाकारों का अपमान करते हुए नजर आ रहे हैं। यहां तक कि वो अपशब्द भी बोल रहे हैं। रितेश पांडे ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, 'वाह क्या भाषा है आपकी प्रमोद प्रेमी, रितेश, कल्लू और समर सिंह की औकात 5 लाख से ज़्यादा की नहीं है, तो इनमें से किसके घर का खर्च आप चलाते हैं? अपने से छोटों को आप इस नज़रिए से देखते हैं? बहुत घटिया है आपकी मानसिकता। इतना घमंड ठीक नहीं है'। खेसारी लाल यादव की यही बात भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को भी खटक गई।

पवन सिंह ने खेसारी को क्या कहा ?

पटना में पवन सिंह का एक स्टेज शो था, जिसमें उन्होंने अपने मन का गुबार निकाल दी। पवन सिंह ने खेसारी का नाम लिए बिना उनपर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'कोई यहां जा रहा है कोई वहां, जिसे जहां जाना है वहां जाए, हम वहां कबका काम करके आ चुके हैं। पवन सिंह ने आगे कहा कि कुछ लोग अकड़ में रहते हैं और 5 हजार में कहीं भी गाना गाते हैं। इसी दौरान पवन ने कुछ भद्दे इशारे भी किए। हालांकि इसके पवन ने बाद में मांफी भी मांगी।

खेसारी ने दिया पवन सिंह को जवाब

जैसे ही पवन सिहं का वीडियो वायरल हुआ खेसारी भी मैदान में आ गए। उन्होंने पवन सिंह के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि 'खुद को खड़ा करो, भोजपुरी को बड़ा करो। मैं जिन्हें इतना बड़ा मानता था उन्हें मेरे नाम से दिक्कत है। मंच पर इंसान को अच्छे मन से रहना चाहिए, दारू पीकर नहीं जाना चाहिए। दारू पीकर जाना अच्छी बात नहीं है।

पवन और खेसारी विवाद पर भड़कीं अक्षरा

पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड और भोजपुरी इंडस्ट्री की धाकड़ अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने इस पूरे मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। अक्षरा फेसबुक पर लाइव आ कर खेसारी और पवन के विवाद पर इंडस्ट्री को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि रवि किशन और मनोज तिवारी से कुछ सीखने की बात भी कही।

पवन और खेसारी की लड़ाई में कूदे निरहुआ

पवन और खेसारी के कोल्ड वॉर पर सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। निरहुआ ने इन दोनों कलाकारों के बीच हुए विवाद पर कहा कि हम सभी आपस में काफी प्रेम करते हैं। हम लोग अक्सर अवॉर्ड फंक्शन, बर्थडे या फिर कोई इवेंट में मिलते रहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि खेसारी की आदत है कि वह जब भी पवन भैया से मिलते हैं तो अपनी प्रॉपर्टी के बारे में बात करते हैं।

काजल का खुलासा, ‘मजबूर हैं भोजपुरी अभिनेत्रियां’

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने भी इंडस्ट्री को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि इस इंडस्ट्री में अभिनेत्री को मजबूर किया जाता है। काजल ने साफ कहा कि भोजपुरी में जिस तरह से अश्लीलता फैल रही है, इसे देखकर बहुत तकलीफ होती है।

लड़ाई लोकप्रियता की है या अहम की ?

पवन सिंह और खेसारी के बीच की लड़ाई की आखिर असली वजह क्या है? दरअसल आप दोनों कलाकारों की बात ध्यान से सुनेंगे तो आपको ये बात जरूर समझ आ जाएगी कि दोनों के बीच अहम का टकराव ज्यादा है।

Published on:
20 Dec 2021 01:10 pm
Also Read
View All