नोएडा

भाजपा के लिए एक और बड़ी मुश्किल, ये वोट बैंक भी जा रहा गठबंधन के खाते में

नाराज लोग कर चुके हैं आर-पार की लड़ाई का ऐलान

2 min read
Jun 18, 2018
PM Modi and Amit Shah
भाजपा के लिए एक और बड़ी मुश्किल, ये वोट बैंक भी जा रहा गठबंधन के खाते में

नोएडा। सेक्टर-123 में प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे डंपिंग ग्राउंड का विरोध मुखर होता जा रहा है। इसको लेकर अब लोगों ने आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। साथ ही लोग क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी खासे नाराज हैं। लोगों का कहना है कि पहले हमें यह आश्वासन दिया गया था कि यहां पर डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने दिया जाएगा, लेकिन अब कोई भी सुनने के लिए तैयार नहीं है। डंपिंग ग्राउंड से नाराज लोगों का कहना है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Congress leader in dumping ground protest" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/18/photo6138780255364687939_2973168-m.jpg">

साथ ही विपक्षी दलों के नेता भी पहुंचकर अब लोगों का समर्थन कर रहे हैं। इसमें सपा-बसपा और कांग्रेस के नेता शामिल हैं। सपा नेता जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव, बसपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमसुद्दीन राइन और कांग्रेस नेता रघुराज सिंह कई दिन से लोगों के बीच पहुंचकर धरने को संबोधित कर रहे हैं। ये नेता यहां के लोगों को ये आश्वासन दे रहे हैं कि उनकी सरकार आने पर डंपिंग ग्राउंड को हटा दिया जाएगा। फिलहाल लोगों की नाराजगी को देखकर ये तय है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को इससे नुकसान उठाना पड़ सकता है। रविवार को विरोध कर रहे 100 से भी ज्यादा लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिससे लोग और भड़क गए।

आपको बता दें कि नोएडा विधानसभा गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यहां से अभी भाजपा के डॉ. महेश शर्मा सांसद हैं, जो पीएम मोदी की मंत्रिपरिषद में में राज्यमंत्री भी हैं। इनके साथ ही नोएडा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के ही विधायक हैं पंकज सिंह। पंकज सिंह केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में वे यहां से लगभग एक लाख चार हजार वोटों से चुनाव जीते थे। लेकिन अब डंपिंग ग्राउंड को लेकर लोगों में इन दोनों ही भाजपा नेताओं के खिलाफ सख्त नाराजगी है। नाराजगी के चलते ही लोगों ने डंपिंग ग्राउंड बनने को लेकर सारा ठीकरा भाजपा नेताओं के सिर फोड़ा है।

Published on:
18 Jun 2018 02:59 pm