2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस विधायक के नाम से बनी फेसबुक आईडी पर युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गोली मारने की दी धमकी

एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक शख्स ने पीएम मोदी को गोली मारने की बात कही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 16 Jun 2018, 5:05 PM IST

yogi

नूरपुर के बाद कैराना में भी भाजपा की हार तय, योगी और मोदी के लिए 2019 का सफर होगा मुश्किल भरा

गाजियाबाद। 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियों शुरु कर दी हैं। इसके साथ ही भाजपा नेता भी लोगों को लुभाने व समर्थन जुटाने में जुटे हुए हैं। साथ ही भाजपा नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी तरह तैयारियों में लगी हुई है। इसी बीच अब एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक शख्स ने पीएम मोदी को गोली मारने की बात कही है।

यह भी पढ़ें : सपा नेता आजम खान ने कहा, जो देश में ईद नहीं मनाता वह...

क्या है पूरा मामला

दरअसल, लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के फेसबुक वॉल पर एक शख्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को गोली मारने की धमकी दी है। इसके साथ ही उसने फेसबुक पर ही पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए हैं। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में भी हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें : सपा नेता आजम खान का बड़ा बयान, बोले- ‘कल से ले लूंगा राजनीति से सन्यास’

शख्स ने लोनी विधायक के फेसबुक वॉल पर उन्हें भी अपशब्द लिखे हैं। जिसके बाद इस मामले में बीजेपी कार्यकर्ता गुल्लू प्रधान ने लोनी थाने में युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इस मामले में लोनी थाना प्रभारी उमेश पांडेय ने बताया कि इस तरह की शिकायत आई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : ईद की नमाज अदा करने हैदराबाद से मुरादाबाद पहुंचा यह बड़ा मुस्लिम नेता, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली

IMAGE CREDIT: facebook

वहीं लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि शुक्रवार को कुछ लोग एक मुद्दे को लेकर उनके फेसबुक वॉल पर कमेंट कर रहे थे। लेकिन इस बीच नदीम खान नाम से बनी फेसबुक आईडी से एक युवक ने कमेंट में पीएम मोदी को गोली मारने की धमकी दी। साथ ही उसी आईडी से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। उन्होंने बताया कि इसके कुछ देर के बाद इस शख्स ने कमेंट में ही अपना नंबर भी दिया और लोनी का अपना पता भी बताया।