नोएडा

west up bulletin@1:00 PM: यहां पढ़ें आज दिनभर की बड़ी खबरें

यहां पढ़ें आज दिनभर की बड़ी खबरें

3 min read
Aug 06, 2018
west up bulletin@1:00 PM: यहां पढ़ें आज दिनभर की बड़ी खबरें

नोएडा. हरियाणा से गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे दाे कावड़ियाें की रामपुर के मनिहारान थाना क्षेत्र में जंधेड़ी पुलिया के पास सड़क दुर्घटना में माैत हाे गई। दाेनाें हरियाणा के रहने वाले थे। मरने वाली एक कांवडियां की उम्र 30 साल और दूसरे की 27 साल बताई गई है। दूसरी खबर बिजनौर से है। थाना नजीबाबाद क्षेत्र के एक मदरसे में पढ़ने वाले मासूम छात्र के साथ थर्ड डिग्री टॉर्चर करने का वीडियो वायरल हुआ है। जानकारी के मुताबिक मदरसे के मौलाना ने सबक याद न करने को लेकर बेरहमी से मारपीट की। पुलिस ने घटना तहरीर मिलने से इनकार से किया है। तीसरी घटना बिजनौर से है। बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के चंदक-हरिद्वार रोड पर आरपीएस स्कूल के पास आज तड़के कांवड़ियों से भरा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 18 कांवड़िये घायल हो गए।


यूपीः हरिद्वार जल लेने जा रहे दाे कावड़ियाें की दुर्घटना में माैत
गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे दाे कावड़ियाें की रामपुर के मनिहारान थाना क्षेत्र में जंधेड़ी पुलिया के पास हुई सड़क दुर्घटना में माैत हाे गई। दाेनाें हरियाणा के रहने वाले थे। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दाेनाें काे लेकर जिला अस्पताल गई थी। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकाें ने इन्हे मृत घाेषित कर दिया। दुर्घटना में मारे गए दाेनाें कावड़ियाें के नाम सुनील आैर माेहित बताए गए है। दाेनाें हरियाणा के पानीपत के थाना बपोली क्षेत्र के गांव जलमाना के रहने वाले थे। इनमें सुनील की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है आैर सुनील के पिता नाम धर्म सिंह है। मोहित की उम्र करीब 27 वर्ष बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

सिपाही ने लिखी छुट्टी के लिए ऐसी एप्लीकेशन कि हंसते-हंसते लोट-पोट हुए सीओ, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:

मदरसे में मासूम को दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर, बच्चे की आपबीती का यह वीडियो देख खौल जाएगा आपका खून
थाना नजीबाबाद क्षेत्र के एक मदरसे में पढ़ने वाले मासूम छात्र के साथ थर्ड डिग्री मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मदरसे के मौलाना पर बच्चे के साथ सबक याद करने को लेकर बेरहमी से मारपीट की गई है। बताया जा रहा है कि वीडियो को पीड़ित छात्र के परिजनों ने ही वायरल किया है। यह वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इस वायरल वीडियो को लेकर पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। बताया गया है कि वायरल वीडियो नजीबाबाद क्षेत्र के जामिया अशरफुल उलूम मदरसे का है। जहां छात्र पढ़ता है। छात्र के मुताबिक मदरसे में उसकी बेरहमी से पिटाई की जाती है। वायरल वीडियो में छात्र के पीठ और चहेरे पर चोट और जख्म के गहरे निशान नजर आते हैं। पीड़ित छात्र मौलाना की पिटाई से डरकर किसी तरह मदरसे से भागकर अपने घर पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:

Big Breaking: डाक कांवड़ ला रहे कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा
बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के चंदक-हरिद्वार रोड पर आरपीएस स्कूल के पास आज तड़के कांवड़ियों से भरा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 18 कांवड़िये घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने सभी घायल कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दो की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं अन्य कांवड़ियों की हालत में सुधार है, जिनकाे जिला अस्पताल में ही उपचार दिया जा रहा है। हादसे का शिकार हुए सभी कांवड़िये फरीदाबाद हरियाणा के रहने वाले हैं। फरीदाबाद के रहने वाले कांवड़िये डाक कांवड़ लेकर मिनी ट्रक में सवार होकर हरिद्वार से लौट रहे थे। आरपीएस स्कूल के पास अचानक ट्रक का टायर फट गया और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:

ये भी पढ़ें

सावन के दूसरे सोमवार को मेरठ के शिवालयों में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, देखें तस्वीरें
Published on:
06 Aug 2018 02:00 pm
Also Read
View All